फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CMS issues notice to nurse who complained to SP MP Aditya Yadav in Budaun

Budaun News: नर्सिंग अधिकारी ने सपा सांसद आदित्य यादव से की शिकायत, सीएमएस ने थमा दिया नोटिस

Wed, 17 Sep 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में छुट्टी न मिलने पर नर्सिंग अधिकारी को सपा सांसद से शिकायत करना भारी पड़ गया। सीएमएस ने नर्सिंग अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया। उनसे तीन दिन में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
CMS issues notice to nurse who complained to SP MP Aditya Yadav in Budaun
राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं।

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सपा सांसद आदित्य यादव के निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी ने शिकायत कर दी तो कॉलेज प्रबंधन खफा हो गया। सीएमएस ने स्टॉफ नर्स को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब-तलब किया है। वहीं, सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा है।

विज्ञापन


नर्सिंग अधिकारी पूनम तोमर ने सपा सांसद आदित्य यादव और सहसवान विधायक बृजेश यादव से कहा कि कॉलेज में तीन माह की ईएल (अर्जित अवकाश) दी जा सकती है, लेकिन सीसीएल (बाल देखभाल अवकाश) नहीं दी जा रही है। इस पर विधायक ने कहा कि सीसीएल आपका अधिकार है। मैं 10 साल चेयरमैन रहा हूं, जानता हूं। नर्सिंग अधिकारी ने कहा कि उन्होंने डीएम तक से शिकायत की थी। अधिकारी के इस रवैये से कॉलेज प्रबंधन नाराज हो गया। 
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. ऋतु अग्रवाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि अपनी व्यक्तिगत शिकायत सीधे सांसद से की, आपका आचरण संस्थान में उपलब्ध वैद्यानिक शिकायत निवारण तंत्र की अवहेलना करना है। वीआईपी भ्रमण के दौरान बार-बार व्यक्तिगत शिकायत प्रस्तुत करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि संस्थान की गरिमा के भी विपरीत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन दिन में मांगा जवाब 
सीएमएस ने तीन दिन में जवाब तलब किया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा कि समय अवधि में आपका उत्तर प्राप्त नहीं होता है अथवा संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो यह माना जाएगा कि आपके आचरण के लिए कोई उचित कारण नहीं है और आपके विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सपा सांसद ने कसा तंज
सपा सांसद आदित्य यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल का ही स्टाफ अपनी समस्याएं लेकर आया तो समस्या का समाधान करने के बजाय सीएमएस ने ‘पत्र का इंजेक्शन’ लगा दिया। मरीजों का दर्द हो या कर्मचारियों की शिकायत, स्वास्थ्य मंदिरों में सबका इलाज कागजी खानापूर्ति से होता है। यही है भाजपा का डबल इंजन हेल्थ मॉडल। जहां अस्पताल की दवा से नहीं, अफसरों की लापरवाही से लोग मरहम ढूंढते हैं। समाजवादी पार्टी कर्मचारियों और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed