{"_id":"61897a1fdb02f55a554f7d74","slug":"cm-health-badaun-news-bly465496289","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की छह टीमें रहेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को जनसभा के मद्देनजर सीएचसी सहसवान और जिला अस्पताल में दो सेफ हाउस बनाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की फ्लीट के साथ भी स्वास्थ्य विभाग की आठ सदस्यीय टीम रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने कुल छह टीमों का गठन किया है।
सीएचसी सहसवान में बनाए गए सेफ हाउस पर नोडल अधिकारी के रूप में एसीएमओ डॉ. मंजीत सिंह रहेंगे। यहां की टीम में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ 12 लोग होंगे। जिला अस्पताल के सेफ हाउस की जिम्मेदारी बतौर नोडल सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम की होगी। यहां टीम में डॉक्टरों के साथ 11 लोग होंगे। सहसवान जिला अस्पताल की टीम को ए, सहसवान की टीम को बी और फ्लीट में शामिल टीम को टीम सी नाम दिया गया है। इसके अलावा सभा स्थल पर भी तीन टीमें एंबुलेंस के साथ रहेंगी। प्रत्येक टीम में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक वार्ड ब्वाय होगा। सभी टीमों को मंगलवार सुबह सात बजे निर्धारित ड्यूटी स्थान पर पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है। ब्लड बैंक में यह ग्रुप आरक्षित कर लिया गया है। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। संवाद