{"_id":"6841f14337908350d50ed0dc","slug":"cm-abhyudaya-composite-school-will-be-built-in-hadalpur-badaun-news-c-123-1-sbly1006-140676-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हैदलपुर में बनेगा सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हैदलपुर में बनेगा सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल
विज्ञापन
हैदलपुर गांव में सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल का भूमि पूजन करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद
बिल्सी। क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने विकास खंड अंबियापुर के ग्राम हैदलपुर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। 1.29 करोड़ से अधिक की लागत से इस विद्यालय भवन का निर्माण होगा।
विधायक ने कहा कि उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में इस विद्यालय के लिए भूमि का पूजन कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इस विद्यालय के बन जाने से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। कहा कि शिक्षा ही विकास की मूल जड़ है, बिना शिक्षा के मनुष्य अधूरा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार का ध्यान शिक्षा पर है, इसीलिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय को खोला जा रहा है। इस विद्यालय के भवन निर्माण पर 1.29 करोड़ की धनराशि शासन की ओर से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लखनऊ, प्रखंड बरेली को दी गई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, बीईओ गौतम प्रकाश, विनय कुमार सिंह, राहुल देव शाक्य, तेजस्वी सागर आदि मौजूद रहे।