{"_id":"65c2294e3693bc6cd4031fda","slug":"clue-of-warranty-who-escaped-from-custody-could-not-be-found-till-now-badaun-news-c-123-1-sbly1035-112971-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अभिरक्षा से फरार वारंटी का अब तक नहीं लग सका सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अभिरक्षा से फरार वारंटी का अब तक नहीं लग सका सुराग
विज्ञापन
मेडिकल कराते समय चकमा देकर भाग गया था सत्येंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। पिछले महीने 24 जनवरी को मेडिकल कराते समय हिरासत से फरार हुए वारंटी सत्येंद्र कुमार का सुराग लगा पाने में पुलिस विफल साबित हुई है।
गौतमपुरी मोहल्ला निवासी पेशे से ड्राइवर सत्येंद्र का उसकी पत्नी से विवाद कोर्ट में लंबित है। पत्नी रीना को भरण-पोषण भत्ता मुहैया नहीं कराए जाने पर कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। इसके बाद पत्नी और उसके भाइयों से कहासुनी के दौरान वह पुलिस के हत्थे आया तो 24 जनवरी को कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल के दौरान अस्पताल परिसर से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गया।
उसे करीब डेढ़ लाख रुपये कोर्ट में जमा करना था। फरार सत्येंद्र के बारे में पुलिस को शुरू के दिनों में कुछ क्लू भी मिले, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देता रहा। बताते हैं कि पिछले दिनों सत्येंद्र के मुरादाबाद जिले में होने की जानकारी मिली थी लेकिन वहां भी वह नहीं मिला।
बता दें कि इस मामले में लापरवाही सामने आने पर सिपाही कुलदीप कुमार को निलंबित किया जा चुका है तो होमगार्ड छोटेलाल भी हटाया जा चुका है।
-
पत्नी रीना जता चकी है सत्येंद्र से जानमाल का खतरा
सत्येंद्र को लेकर उसकी पत्नी रीना काफी दहशत में है। तीन दिन पहले वह कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह से मिली थी। उसने बताया था कि सत्येंद्र उसे नुकसान पहुंचा सकता है। उसने सत्येंद्र को गिरफ्तार की गुहार भी लगाई थी।