फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cleaning vehicles plying on papers only

सिर्फ कागजों में दौड़ रहे पालिका के सफाई वाहन

Wed, 14 Feb 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 14 Feb 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
cleaning vehicles plying on papers only
Budaun
नगर पालिका शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लगातार दावे कर रही है। इसके लिए शहर में 19 ट्रैक्टर ट्रॉली लगाई गईं हैं। जो लगातार कूड़ा उठा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पालिका के वाहन सिर्फ कागजों में दौड़ रहे हैं। जबकि इस वजह से शहर की गालियों से लेकर चौराहों तक पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की योजना तैयार की गई। पालिका दावा कर रही है कि वर्तमान में शहर में 19 ट्रैक्टर ट्रॉली और 20 रिक्शाओं से कूड़ा उठवाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि हर रोज करीब 30 टन कूड़ा उठाया जा रहा है। जबकि हकीकत में हालात बिल्कुल अलग है। रोजाना सड़कों पर दौड़ने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली सिर्फ कागजों में तेज दौड़ रही हैं। इसके लिए रोजाना प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली लगभग 170 से 190 लीटर तेल का खर्चा दिखाया जा रहा है। इसमें हर माह तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का खर्च दिखाया जाता है। शहर में चुनिंदा जगहों को छोड़ दें तो कहीं भी सफाई नहीं हो रही है। गालियों से लेकर तिराहों, चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। 
विज्ञापन

दान के पास सफाई शहर में विभिन्न जगह रखे गए डस्टबिन के आसपास भी हमेशा गंदगी फैली रहती है। इन डस्टबिन की न तो नियमित सफाई होती है और न इन्हें समय पर खाली किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तक नहीं आई ट्रैक्टर ट्रॉली 
यहां पर आज तक ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं आई हैं। मोहल्ले में सफाई कर्मचारी तो आता है लेकिन मनमुताबिक ही काम करता है और चुनिंदा जगहों पर सफाई की जाती है। 
-रामपाल सिंह, पटेल नगर 

ट्रॉली छोड़िए ठेली तक नहीं पहुंची यहां 
नगर पालिका की ओर से ट्रैक्टर ट्रॉली गालियों में नहीं आती है। यहां इन गालियों में आज तक पालिका की कूड़ा उठाने वाली रिक्शा (ठेले) तक नहीं पहुंचे हैं। लोग स्वयं ही सफाई करते हैं। आसपास खाली प्लाटों में कूड़ा फूंक देते हैं। 

-सतेंद्र कुमार, नेकपुर 

शहर में सफाई व्यवस्था सूचारू रूप से चल रही है। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली सभी जगहों पर पहुुंचकर कूड़ा उठा रही हैं। जो गालियां संकरी है। उन जगहों पर पालिका के कूड़ा उठाने वाले रिक्शा जा रहे हैं। कहीं भी कूड़ा एकत्र नहीं होने दिया जा रहा है। 
-निशा मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed