{"_id":"d409a23ffc5738f9de8dd53ecfa3c212","slug":"clean-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन गंगा को आईटीबीपी ने किया लोगों को जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन गंगा को आईटीबीपी ने किया लोगों को जागरुक
अमर उजाला, बदायूं
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी के कमांडेट सुरेंद्र खत्री के नेतृत्व में कछला गंगाघाट पर सफाई अभियान के तहत गोष्ठी में लोगों को यह भी बताया गया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त रखकर ही उसे अवरिल और निर्मल बनाए रखा जा सकता है। खत्री ने कहा कि गंगा किनारे बसे लोगों को भी जागरुक इंसान की भूमिका निभानी होगी। गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा उसी स्थिति में साफ रहेगी जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझे। आईटीबीपी की 46 सदस्यीय टीम ने गंगा किनारे के ग्रामीणों से बात कर उनसे सहयोग मांगा। टीम के सदस्यों ने घाट पर संत-महात्माओं से भी अभियान को लेकर बात की। जीबी पंत कॉलेज में श्री खत्री ने छात्रों की क्लॉस लेकर उन्हें सचेत किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान, उनके पति जगदीश सिंह और ईओ लालचंद्र भारती ने गंगा का साफ रखने में श्री खत्री को नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया। तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा और राजस्व निरीक्षक जोगेंद्र सिंह ने तहसील प्रशासन की ओर से टीम की अगुवाई की। गूंज एक सामाजिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और हेंडवाल संघ के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा ने कमांडेट श्री खत्री समेत टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र, राधेश्याम, नितिन सक्सेना, मोहित कुमार, वीरेंद्र सिंह भोत, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। बतादें कि आइटीबीपी का अभियान देवप्रयाग से गंगासागर तक चलेगा।