{"_id":"682f7e421cdfafb0750a5a95","slug":"class-viii-student-falls-from-school-roof-serious-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139896-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कक्षा आठ की छात्रा स्कूल की छत से गिरी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कक्षा आठ की छात्रा स्कूल की छत से गिरी, गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कक्षा आठ की छात्रा स्कूल की छत से गिरकर घायल हो गई। स्कूल स्टाफ ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। छात्रा की हालत में सुधार है।
बिनावर कस्बे के रहने वाले नरेंद्र सिंह की 15 वर्षीय बेटी दीक्षा एमएफ हाईवे स्थित द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ की छात्रा है। बृहस्पतिवार को वह पढ़ने गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी पैर फिसल गया और वह छत से गिर गई। यह देख छात्रों ने शोर मचा दिया। अध्यापक मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी गई। उपचार के बाद छात्रा को परिजन घर ले गए। छात्रा की हालत ठीक बताई जा रही है।