फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Clash erupts at Urs in Badaun people from two groups involved in the fight

UP: कव्वाली में रुपये लुटाने पर बवाल, पुलिस के सामने मारपीट-फायरिंग, प्रधान के भाई को लगी गोली; 14 गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Dec 2025 01:31 PM IST
सार

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार रात उर्स में कव्वाली के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए, जिससे बवाल हो गया। जमकर मारपीट हुई। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। प्रधान का भाई गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Clash erupts at Urs in Badaun people from two groups involved in the fight
लोगों ने एक-दूसरे को कुर्सियां फेंककर मारीं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के गांव खासपुर में शुक्रवार रात उर्स के दौरान आयोजित कव्वाली में रुपये लुटाने पर बवाल हो गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं और फायरिंग से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से प्रधान का भाई घायल हुआ है। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव खासपुर में दो पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। इनके बीच पहले भी फायरिंग व मारपीट हो चुकी है। गांव में उर्स का आयोजन हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब एक बजे कव्वाली चल रही थी। प्रधान पक्ष व आरोपी पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोपी पक्ष के लोग कव्वाली में रुपये लुटाने लगे। प्रधान पक्ष के लोगों पर तंज कसते हुए रुपये उनकी तरफ फेंके। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई और कुर्सियां चलने लगीं। फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई और कई लोग गिरकर घायल हुए। एक गोली प्रधान सगीर अहमद के भाई शाहिद आलम को लगी। इस दौरान पुलिस लोगों को शांत कराती नजर आ रही थी, लेकिन मारपीट होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पुलिस बल तैनात 
उर्स शुरू होने से पहले थाना प्रभारी ने गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों व आयोजकों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद विवाद भड़क गया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फायरिंग के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जान से मारने की नियत से गोली चलाने का आरोप
गांव के प्रधान सगीर अहमद ने बताया कि गांव में उर्स का आयोजन चल रहा था। शुक्रवार की रात को वह अपने भाई शाहिद आलम व परिजनों के साथ मेले में जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही लोगों ने रंजिश के चलते उनको रास्ते में घेर लिया। मारपीट करने लगे। भागकर मेले में पहुंच गए। वहां भी लोगों ने कुर्सियों से हमला कर दिया। जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चला दी, जो भाई शाहिद आलम के सिर में लगी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट
प्रधान सगीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने खुर्शीद, शारिफ, नन्हे, रहागीर, मुस्लिम, विकार, स्वाले के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट समेत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

इन आरोपियों को किया कोर्ट ने भेजा जेल
पुलिस ने गांव खसपुर के रहने वाले अरमान, शारिक, शवाब, आफताब, मोहम्मद शावेज, शारिक, महताब, मुशीर व गांव लाही फरीदपुर के रहने वाले तारिक, विकार, बनेई निवासी आकिब, दिगुरैया निवासी आमीर, हुसैनपुर निवासी हसनैन, आरिफपुर नवादा निवासी अमजद हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed