फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   civil supply

शहर के लोगों को नहीं है केरोसिन की जरूरत, नहीं किया जाएगा वितरण

Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
civil supply
बदायूं। शहरवासियों के लिए राशन कोटे की दुकानों पर अब करोसिन नहीं मिलेगा। शासन ने नगरीय क्षेत्र में आने वाली सभी 192 दुकानों पर केरोसिन वितरण पर रोक लगा दी है। इसको लेकर पूर्ति विभाग की तरफ से सभी राशन कोटेदार को इसकी जानकारी दे दी गई है। शासन का मानना है कि शहर में गैस और बिजली कनेक्शन होने से यहां रहने वाले लोगों को केरोसिन की अब जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा उज्ज्वला और सौभाग्य योजना को शुरू किया गया था। इसके तहत लोगों को निशुल्क में कनेक्शन दिए गए। सरकार द्वारा चल रही निशुल्क योजना का लाभ उठाते हुए लोगों ने गैस और बिजली कनेक्शन ले लिए। ऐसे में शासन ने पाया कि अधिकांश लोगों के घरों में गैस और बिजली कनेक्शन हो गए हैं, तो उन्हें केरोसिन की जरूरत नहीं होगी। इसको देखते हुए उन्होंने नगरीय क्षेत्र की सभी राशन की दुकानों से जुड़े उपभोक्ताओं को केरोसिन देने से इंकार कर दिया है। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। निर्देश मिलने के बाद में जिला पूर्ति अधिकारी ने नगर की सभी 192 राशन की दुकानों पर केरोसिन वितरण पर रोक लगा दी है। इसके बारे में कोटेदारों को जानकारी दे दी गई है। ऐसे में इन दुकानों से जुड़े करीब 70 हजार गृहस्थी राशन कार्ड और छह हजार अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को इस माह से केरोसिन नहीं मिलेेगा।
विज्ञापन

बिजली, गैस होने पर ग्रामीण क्षेत्र में भी नहीं मिलेगा केरोसीन
-ग्रामीण क्षेत्र में जिन लोगों के यहां गैस और बिजली कनेक्शन हैं, और वह राशन कार्ड धारक हैं। उन्हें भी सरकार ने केरोसिन नहीं देने का फैसला लिया है। विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में गृहस्थी राशन कार्ड करीब दो लाख 28 हजार और अंत्योदय राशन कार्ड धारक करीब 23 हजार हैं। इन्हें भी केरोसिन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हां, नगरीय क्षेत्र की दुकानों पर राशन की दुकानों पर केरोसिन का वितरण नहीं किया जाएगा। इसको लेकर शासन की तरफ से निर्देश मिले हैं। ऐसे में जिले की 192 दुकानों पर केरोसिन नहीं बांटा जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जिनके पास गैस और बिजली कनेक्शन हैं, उन्हें भी केरोसिन नहीं दिया जाएगा।
-रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed