फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

विधासभा चुनाव से पहले सड़क तुड़वाई...फिर बनाने की याद नहीं आई

Fri, 19 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गद्दीचौक से पनबड़िया जाने वाली सड़क का है ये हाल। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के गद्दी चौक से पनबड़िया तक आना या जाना हो तो कहीं ठोकर न लगे, यह हो ही नहीं सकता। पैदल चलने वाले यहां ठोकर खाते हैं तो दोपहिया वाहनों से छिटककर लगने वाले पत्थर यहां के दुकानदारों और राहगीरों को चोटिल भी कर जाते हैं। पालिका ने जलभराव की समस्या के निदान के लिए यह सड़क तकरीबन विधानसभा चुनाव से पहले उखड़वा डाली थी, लेकिन अब तक इसे बनाने की याद नहीं आई। जब जलभराव के साथ साथ लोग ठोकरों की समस्या भी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो शहर की सड़कों का हाल जगजाहिर है लेकिन कुछ सड़कें इतनी खस्ताहालत में आ चुकी हैं कि लोगों का पैदल चलना तक दुश्वार हो चला है। कुछ ऐसा ही हाल गद्दीचौक से पनबड़िया जाने वाली सड़क का है। लोगों का कहना है कि यह सड़क नीची है, इस कारण अक्सर जलभराव हो जाता था। ऐसे में लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने लगभग आठ महीने पहले पालिका के अधिकारियों से शिकायत की थी। जब किसी ने नहीं सुनी तो उच्चधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों से इसको लेकर शिकायत की। चूंकि विधानसभा चुनाव नजदीक थे, सो ऐसे में कुछ लोगों ने मतदान न करने की चेतावनी दी। इसके बाद पालिका द्वारा जल्दबाजी में इस सड़क को बनाने के लिए खोदवा दिया गया। उस दौरान इसको बनवाने के लिए वर्कऑर्डर तैयार कर टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन तब तक विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लग गई। इसकी वजह से वह काम वहीं पर रुक गया, जो लगभग आठ माह बीत जाने के बाद अब तक शुरू नहीं हो सका। यहां आसपास रहने वाले उस्मान, विक्रम, सोनू आदि ने बताया कि पालिका इस सड़क को बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है, जिसकी वजह से यह सड़क आज तक नहीं बन पायी है। सड़क को बनवाने के लिए कई मर्तबा लोग पालिका में जाकर मिल चुके हैं और मौखिक से लेकर लिखित में भी समस्या से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

----------------
स्कूल जाने वालों को भी होती है परेशानी
गद्दी चौक से पनबड़िया वाला रोड टूटा होने के कारण जहां स्थानीय लोगों को दिक्कत है, वहीं स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं का भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनमें सिविल लाइंस इलाके वाली छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी है। अगर इंदिरा चौक, आवास विकास, ओवरब्रिज, रेलवे कॉलोनी, न्यू आदर्श नगर समेत तमाम कॉलोनियों के बच्चों को पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज जाना होता है, तो इसी रोड से ज्यादातर गुजरना होता है। सड़क टूटी होने की वजह से छात्राओं को अक्सर घूमकर जाना पड़ता है या फिर गड्ढों से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अब सात लाख रुपये में बनेगी सड़क
इस सड़क का करीब चार सौ मीटर का हिस्सा बेहद क्षतिग्रस्त है और उधड़ा पड़ा है, जिसे बनाया जाएगा। इसको बनाने में करीब सात लाख रुपये की लागत लगेगी। इसमें दोनों तरफ नालियां बनाई जाएंगी, साथ ही इस सड़क को ऊंचा बनाया जाएगा ताकि यहां पर जलभराव की समस्या न होने पाए। पालिका का दावा है कि 15 दिनों के अंदर यहां पर सड़क बनवाने का काम शुरू हो जाएगा।

-
यह सड़क काफी पहले बनी थी, जो अन्य सड़कों की अपेक्षा काफी नीची हो गई थी। इस वजह से यहां पर जलभराव जैसी समस्या बन जाती थी। इसको ऊंचा करके बनवाने के उद्देश्य से तोड़ा गया था। उस वक्त आचार संहिता लग गई थी। उसके बाद में बजट नहीं मिल पाने की वजह से इसका निर्माण नहीं हो सका था, अब जल्द ही इस सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
-दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed