फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

एआरटीओ ने लिखा एसएसपी को पत्र, कार्यालय के बाहर से दलालों को हटवा दें

Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय और दलालों का बहुत पुराना नाता है। यहां वर्षों से जमे दलाल अपनी मर्जी से काम कराते आए हैं। उनकी बाबुओं से अच्छी साठगांठ हैं तो फर्जी काम भी करा लेते हैं। इसी क्रम में एआरटीओ ने एसएसपी को पत्र लिखकर कार्यालय के बाहर जमे दलालों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दलाल तब से जमे हैं जब यह कार्यालय डीएम रोड पर हुआ करता था। वहां बाहर तमाम दलालों की दुकानें थीं। वहीं वाहन मालिकों के आवेदन भरे जाते थे और दलाली का खुला खेल चलता था। कुछ साल पहले कार्यालय बिल्सी रोड पर बहेड़ी गांव के नजदीक बन गया। उसी समय दलाल अपना बोरिया बिस्तर उठाकर यहां ले आए। सड़क के दोनों किनारों पर तमाम अड्डे बना लिए गए। कई दलाल आज भी कार्यालय में खुली दलाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी कुछ दिन पहले कार्यालय के बाबू मनोज कुमार गौतम ने एक दलाल के माध्यम से बड़ा फर्जीवाड़ा कर दिया। उसने मृतक को ही जीवित दिखा दिया। इतना ही नहीं मृतक को कार्यालय में उपस्थित दिखाकर बाइक उसके भाई के नाम ट्रांसफर भी कर दी। जब इसका खुलासा हुआ तो कार्यालय के अधिकारियों में खलबली मच गई। कार्यालय का बाबू छुट्टी लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस फर्जीवाड़े में एआरटीओ के हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया तो उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखा। उनसे कार्यालय के बाहर जमे दलालों को हटवाने की मांग की है। कहा है कि यह दलाल कार्यालय की छवि धूमिल कर रहे हैं। वह कार्यालय में आकर फर्जी कार्य करा रहे हैं।
-
हमने एसएसपी को पत्र लिखा है। कार्यालय के बाहर जमे दलालों को हटवाने को कहा है। जब एसएसपी पुलिस टीम को भेजेंगे तभी इन दलालों को हटवाया जाएगा।
- आरबी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed