फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

शाम होते ही अंधेरी सुरंग में बदल जाता है नेकपुर क्रॉसिंग अंडरपास

Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। नेकपुर रेल क्रॉसिंग पर पूर्वोत्तर रेलवे का अंडरपास शुरू होने से लोगों को जाम से राहत तो मिली है, लेकिन इसके साथ ही हादसों और आपराधिक वारदात का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, शाम होते ही यह अंडरपास अंधेरी सुरंग में तब्दील हो जाता है। अंडरपास में पथप्रकाश व्यवस्था का मसला पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल और नगर पालिका के बीच फुटबॉल बना हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि इसी अंडरपास से जिला स्तरीय और पुलिस अधिकारी रोजाना ही गुजरते हैं, फिर भी किसी का ध्यान इस तरफ नहीं जाता।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के नेकपुर रेल क्रॉसिंग पर अंडरपास करीब चार महीने पहले शुरू हुआ था। अंग्रेजी के यू आकार का यह अंडरपास करीब आधा किमी लंबा है। धूप और बारिश से बचाव के लिए पूरे अंडरपास को टिन शेड से कवर्ड भी किया गया है। अंडरपास के दोनों ओर जरूरत के अनुसार चार फुट की दीवार भी उठाई गई हैं, लेकिन अब तक आधा किमी लंबे अंडरपास में पथप्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऊपर से कवर्ड होने के कारण शाम ढलने के साथ ही अंडरपास अंधेरी सुरंग में तब्दील हो जाता है। नेकपुर क्रॉसिंग से ही जजी और ऑफीसर्स कॉलोनी, विकास भवन, एसएसपी आवास आदि अधिकारियों के आवासों तक रास्ता जाता है। सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी इस अंडरपास से गुजरते हैं। बड़ी संख्या में आम लोग, निजी और सार्वजनिक वाहन गुजरते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे और नगर पालिका अंडरपास में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर चार महीने से गेंद एक दूसरे के पाले में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
फोटो- 12
नेकपुर रेल क्रॉसिंग पर अंडरपास चालू होने के बाद शहर के लोगों की यहां जाम संबंधी एक बड़ी समस्या खत्म हो गई है, लेकिन यह बात भी सही है कि रात के वक्त अंडरपास अंधेरी सुरंग में तब्दील हो जाता है। ऐसे में रात के समय आम लोग यहां से गुजरने में भी डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार
-
फोटो- 13
रात के वक्त अंडरपास में घुप्प अंधेरा रहता है। घुप्प अंधेरे में पैदल, साइकिल या फिर कम रोशनी वाले वाहन से अंडरपास से गुजरने में खतरा महसूस होता है। अंडरपास में पथ प्रकाश की व्यवस्था बेहद जरूरी है। यू आकार का होने के कारण पथ प्रकाश और भी जरूरी हो जाता है।
-धर्मेंद्र सिंह
-
फोटो- 14
अंडरपास ऊपर से पूरी तरह कवर्ड है। इस कारण शाम होने के साथ ही अंडरपास को अंधेरा घेर लेता है। अंडरपास से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा जरूर मिला है, लेकिन यह भी सही है कि काफी संख्या में लोग रात के वक्त अंडरपास का इस्तेमाल करने से कतराते हैं।
-अनूप सिंह
-
फोटो- 15
अंडरपास चालू हुए चार महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लोगों को अब तक यह भी नहीं पता लग सका है कि इसके भीतर प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका करेगी या फिर रेलवे की ओर से की जाएगी। अंधेरे के कारण यहां न सिर्फ हादसों बल्कि अपराधिक वारदात का भी खतरा है।
-शेट्टी
-
नगरीय क्षेत्रों में सभी स्थानों पर अंडरपास में पथ प्रकाश की व्यवस्था नगर पालिका ही कराती है। अब तक नगर पालिका ने नेकपुर अंडरपास में पथ प्रकाश व्यवस्था क्यों नहीं कराई इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। यह बात सही है कि अंडरपास यू आकार में और कवर्ड है। अंडरपास में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पालिका को लिखा जाएगा।

-जाकिर, जेई निर्माण पूर्वोत्तर रेलवे
-
अंडरपास अब तक नगर पालिका को हैंडओवर नहीं किया गया है। यह बात सही है कि अंडरपास में अंधेरा रहता है। नगर पालिका इसमें पथ प्रकाश व्यवस्था से इनकार नहीं कर रही। ओवरब्रिज पर नगर पालिका की ओर से ही पथप्रकाश व्यवस्था कराई गई है। अगर रेलवे अंडरपास को हैंडओवर करता है तो यहां भी पथप्रकाश व्यवस्था कराई जाएगी।
-दीपमाला गोयल, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed