{"_id":"62693b83d515096c786144af","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4828745157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई होने के बाद ब्लॉक के आसपास का इलाका खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई होने के बाद ब्लॉक के आसपास का इलाका खाली
विज्ञापन
उझानी में एक खेत में खड़े प्राइवेट वाहन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई के बाद बुधवार को ब्लॉक कार्यालय और लिंक रोड मोड़ के आसपास का इलाका खाली नजर आया। बुकिंग में इस्तेमाल होने वाली निजी कारों और बसों को उनके मालिकों ने एक खेत में खड़ा कर दिया। अवैध स्टैंड पर खड़े वाहन पुलिस ने एक दिन पहले ही हटवाए थे।
नगर में कहीं पर भी अधिकृत बस स्टैंड नहीं है। बदायूं बाईपास से लेकर संजरपुर मोड़ और आंबेडकर चौराहे के पास रोडवेज और प्राइवेट वाहन भी सड़क किनारे ही खड़े होते रहे हैं। पुलिस की ओर से अवैध स्टैंडों पर खड़े वाहनों को हटाने का चाबुक चला तो ब्लॉक परिसर और लिंक रोड मोड़ के पास खड़े होने वाली दर्जनों निजी कारों और प्राइवेट बसों को हटवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि अवैध स्टैंडों पर किसी भी वाहन को खड़े नहीं होने दिया जाएगा।
ब्लॉक परिसर और लिंक रोड मोड़ के पास से हटे निजी वाहन बुधवार सुबह से ही बरामालदेव मोड़ के पास एक खेत में खड़े कर दिए गए। प्राइवेट बसों को भी वहीं पर खड़ा किया गया है। हरिओम ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड नहीं होने की वाहनों को सड़क किनारे खड़े करना मजबूरी है। निजी कार और बसें बुकिंग पर भेजी जाती हैं। लोडर वाहन चालकों ने बंद पड़े फिलिंग स्टेशन की भूमि का बसेरा बना लिया है।