फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

होलिका जलने को तैयार, अब कहा-बिजली लाइनों से दूर रखें

Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के पास रखी होली। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पावर कॉरपोरशन की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को शुक्रवार को भुगतना पड़ सकता है। बिजली लाइनों के पास होली रखे जाने के दौरान पावर कॉरपोरेशन के जिम्मेदारों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया, लेकिन अब जब होलिका दहन नजदीक आ गया है तो तो अफसर एडवाइजरी जारी कर औपचारिकता पूरी करने में लगे हैं। साथ ही बिजली लाइनों से दूर होलिका रखने की ताकीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर अंडरग्राउंड, ओवरहेड और हाईटेंशन लाइनों के पास होलिका दहन होगा। इससे लाइनें जलने से शहर की बिजली गुल होने के साथ ही और भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

शहर में तमाम स्थान ऐसे हैं जहां अब तक अंडरग्राउंड लाइनों से बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर ओवरहेड, अंडरग्राउंड और हाईटेंशन लाइनें साथ-साथ हैं। ऐसे में पनबड़िया मोहल्ले में मंदिर के पास तीनों तरह की बिजली लाइनों के नीचे होलिका दहन होना। गौर करने वाली बात यह है कि कुछ ही दूरी पर पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के पास भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबूलपुरा मोहल्ला और गांधी ग्राउंड शिव मंदिर, नई सराय पुलिस चौकी और गढैय्या शहवाजपुर में भी बिजली लाइनों के पास ही होलिका दहन होना है। होलिका दहन के लिए यहां कई दिन पहले से काफी मात्रा में लकड़ी रखी जा चुकी है। होलिका दहन बृहस्पतिवार मध्य रात्रि के बाद होना है। इससे पहले अब तक पावर कॉरपोरशन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। सिर्फ अब एडवाइजरी जारी कर खानापूरी कर दी गई है।
अभी हैंडओवर नहीं हुई है अंडरग्राउंड लाइन
अंडरग्राउंड बिजली केबल अभी तक हैंडओवर नहीं हो सकी हैं। विवादों से घिरी रही अंडरग्राउंड बिजली केबल अब तक कई लोगों की जान भी ले चुकी है। पिछले वर्ष मीराजी चौकी इलाके में गणित प्रवक्ता और बाबा कॉलोनी में दरोगा के दिव्यांग बेटे की अंडरग्राउंड केबल बॉक्स की चपेट में आकर करंट लगने से मौत के बाद मामले को सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा में भी उठाया था। अंडरग्राउंड केबल ने जिले की राजनीति को भी प्रभावित करने का काम किया है। 2016 में शुरू हुआ अंडरग्राउंड लाइन का काम 2018 में पूरा होना था, लेकिन तत्कालीन सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और सपा विधायक आबिद रजा की तकरार के कारण विवाद बढ़ता ही गया।
-
पावर कॉरपोरेशन ने जारी की एडवाइजरी, शहर में दो एसडीई और छह जेई लगाए
होलिका दहन के दौरान बिजली लाइनों को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने एडवाइजरी जारी की है। एक्सईएन प्रथम खंड प्रवेश कुमार की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए अब कहा गया है कि बिजली लाइनों के आस-पास लोग होली न जलाएं। इसके साथ ही कई मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। शहर में बिजली लाइनों की देखभाल और किसी भी हालात से निपटने के लिए दो एसडीई के साथ छह जेई भी लगाए गए हैं। एक्सईएन प्रवेश कुमार ने संबंधितों के साथ बैठक कर उनको जरूरी दिशा निर्देश भी दिए हैं। हिदायत दी है कि अगर कोई उपभोक्ता कॉल करता है तो उसकी कॉल को रिसीव करें।
-
यह बोले शहर के लोग
भले ही शहर में अंडरग्राउंड लाइन डाल दी गई है, लेकिन अब भी तमाम इलाकों में ओवरहेड बिजली लाइनों से ही सप्लाई हो रही है। कई स्थानों पर घनी आबादी में हाईटेंशन लाइनें भी हैं।
-वीरू
-
पावर कॉरपोरेशन को पहले से देखना था कि किन स्थानों पर होलिका दहन होना है। होलिका दहन तो हर वर्ष होता है, लेकिन पावर कॉरपोरेशन पहले से कोई तैयारी नहीं रखता।
-जय कुमार
-
जिन स्थानों पर होलिका दहन होता है वहां बिजली लाइनों को इस तरह से खुला छोड़ना ही नहीं चाहिए। पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही है कि पहले से व्यवस्था नहीं की।

-सौरभ सिंह
-
होलिका दहन के बाद शहर की बिजली सप्लाई ठप हुई तो इसकी जिम्मेदारी पावर कॉरपोरेशन की होगी। अधिकारियों को पहले से देखना था कि आग से बिजली केबल न जलें।
-गौरव कुमार
-
शहर में कुछ स्थानों पर अंडरग्राउंड, ओवरहेड और हाईटेंशन लाइनों के आस-पास होलिका दहन के बारे में मालूम हुआ है। लोगों से अपील की है कि बिजली लाइनों के आस-पास होलिका दहन न करें। दो एसडीई और छह जेई को भी शहर में ऐसे स्थानों पर पहले से व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
-प्रवेश कुमार, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed