फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

होली से पहले ही रोडवेज की बस सेवा लड़खड़ाई, मुसाफिर परेशान

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। होली पर मुसाफिरों का दबाव बढ़ने के साथ ही रोडवेज की बस सेवा लड़खड़ाने लगी है। यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या फर्रुखाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, दिल्ली और मुरादाबाद रूटों पर हो रही है। बसों का संचालन निर्धारित टाइम टेबल पर भी नहीं हो रहा। मनमाने ढंग से बसों को रूटों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में जिले के लोग दूसरे जिलों और राज्यों में मेहनत मजदूरी करते हैं। बदायूं में भी दूसरे जिलों के लोग आजीविका के लिए रहते हैं। त्योहार पर यह लोग घर वापस आते हैं। होली से पहले कामगारों की घरों को वापसी शुरू हो गई है। बदायूं डिपो ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले से बसों के संचालन की योजना बनाई थी, लेकिन यह योजना यात्रियों का दबाव बढ़ने के साथ ही धराशाई हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-मुरादाबाद, बदायूं-अलीगढ़, बदायूं-शाहजहांपुर रूटों पर बसों की समस्या रही।
पिछले दिनों डिपो की 97 बसों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण समस्या रही थी, अब इन बसों की वापसी भी हो चुकी है। इसके बाद भी परिवहन सेवा पटरी पर नहीं है। होली के कारण विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन सही समय और ढंग से न होने से ज्यादा दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसी बसों में ऑनलाइन बुकिंग की सेवा, दिल्ली-लखनऊ के बीच इकलौती बस
परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सेवा दे रहा है। यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के लिए किसी भी आईडी की जरूरत भी नहीं होती है, लेकिन यह सेवा सिर्फ एसी बसों के लिए ही है। बदायूं से होकर कौशांबी डिपो की एक एसी बस गुजरती है। यह बस रात में नौ बजे बदायूं पहुंचती है। एक अन्य एसी बस लखनऊ से दिल्ली के लिए चलती है। वह दिल्ली के लिए रात में 11 और लखनऊ के लिए दिन में सुबह नौ बजे बदायूं पहुंचती है। दोनों बसों में ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों की संख्या बदायूं में न के बराबर है।
-
अफसर कर रहे हर रूट पर पर्याप्त बसों का दावा
परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा है कि होली पर हर रूट पर पर्याप्त बसें रहेंगी। आरएम आरके त्रिपाठी का कहना है कि होली के मद्देनजर बरेली रीजन के सभी डिपो को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को किसी तरह की समस्या न हो इसकी मॉनीटरिंग वह खुद कर रहे हैं। बदायूं डिपो के एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए हर 15 मिनट में बस उपलब्ध है। बदायूं डिपो की 168 बसों के साथ ही अन्य जिलों के डिपो की भी 250 से ज्यादा बसें बदायूं होकर गुजरती हैं। ऐसे में यात्रियों को समस्या नहीं होगी।
--
यात्रियों ने कहा-बसों के बारे में नहीं दी जाती जानकारी
बरेली जाने के लिए करीब एक घंटे से बस का इंतजार है, बस स्टैंड पर बरेली के लिए डग्गामार वाहन मिल रहे हैं। पूछताछ कक्ष पर भी बस के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही।
-करन साहू
-
फर्रुखाबाद रूट पर बसों को लेकर ज्यादा समस्या है। त्योहार पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं। सुबह के वक्त तो बस मिल जाती है, लेकिन इसके बाद पूरा दिन इंतजार ही करना होता है।
-नयनकी
-
रामपुर के लिए बदायूं से सीधी बस नहीं है, बदायूं से आंवला और फिर शाहबाद होते हुए जाना पड़ता है। बदायूं-आंवला रूट पर पर ही रोडवेज की बसें नहीं हैं। दो घंटे से इंतजार में हूं।

-धर्मवीर
-
परिवार के साथ रामपुर के लिए निकली हूं। दो घंटे से बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन कोई बस नहीं मिली। डिपो पर कर्मचारी और अधिकारी जानकारी भी नहीं दे रहे।
-लीलावती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed