फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

रोडवेज की बसों की वापसी शुरू, लोकल रूट पर सुधार की उम्मीद

Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
रोडवेज बस स्टैंड पर बस की तलाश में भटकते यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के लोकल रूट पर मंगलवार से यात्रियों की समस्या कुछ कम होंगी। हालांकि, अभी अन्य रूटों पर ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। चुनाव ड्यूटी में कासगंज भेजी गईं बदायूं डिपो की 37 अनुबंधित बसों की सोमवार से वापसी शुरू हो गई है। फिलहाल बदायूं डिपो की 56 बसें अब भी अधिगृहीत हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ही निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों और फोर्स को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने के लिए परिवहन निगम की बसों का अधिग्रहण शुरू कर दिया था। रविवार को तीसरे चरण के मतदान तक बदायूं डिपो की 37 अनुबंधित समेत 96 बसों का अधिग्रहण कर लिया गया। अनुबंधित 37 बसों को पड़ोसी जिलों एटा और कासगंज भेजा गया था। इस कारण जिले के लोकल रूटों पर भी यात्रियों को काफी समस्या हो रही थी। घंटों बसों का इंतजार करने के साथ डग्गामार का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कासगंज में रविवार को मतदान संपन्न होने के बाद अनुबंधित 37 बसों की वापसी शुरू हो गई है। बदायूं डिपो की अब भी 56 बसें निर्वाचन आयोग के अधिग्रहण में हैं। 96 में से 37 अनुबंधित बसों की वापसी के बाद बदायूं-बरेली, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-कासगंज समेत कई लोकल रूटों पर यात्रियों की समस्या मंगलवार से कुछ कम होगी। एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंगलवार तक सभी 37 अनुबंधित बसों की वापसी के साथ इनका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रास्ते में बंद हो रहीं खटारा बसें
बदायूं डिपो की जिन बसों की हालत बेहतर है उनको निर्वाचन आयोग ने अधिग्रहीत कर लिया है। शेष बसों में से 50 बसें दस वर्ष से ज्यादा की उम्र पूरी कर चुकी हैं। इनको बेड़े से हटाने की तैयारी भी है। इन दिनों बसों की कमी के कारण इन खटारा बसों को भी दौड़ाया जा रहा है। कई बार यह खटारा बसें रास्ते में बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed