फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कोहरे का असर, ट्रेनें लेट, समय बदला

Mon, 06 Dec 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। सर्दियां बढ़ने के साथ धुंध और कोहरा छाने लगा है। इसका असर ट्रेनों रफ्तार पर पड़ने लगा है। कोहरे की वजह से इन दिनों ट्रेनें लेट हो रही हैं। रेलवे ने तीन ट्रेनों के आने जाने का समय बदल गया है। रविवार को भी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर पांच जोड़ी दैनिक ट्रेनों का संचालन होता है। इसके अलावा सप्ताह में अप-डाउन तीन-तीन दिन रामनगर-आगरा फोर्ट, सप्ताह में दो दिन रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस भी अप-डाउन में आती है। इन दिनों कोहरे का सीजन चालू होने के कारण ट्रेनों के संचालन पर इसका असर दिख रहा है। ऐसे में रेलवे ने रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी के समय में तब्दीली की है। समय में तब्दीकी किए जाने के बाद भी ट्रेने लेट हो रही है। कासगंज-बरेली सिटी और कासगंज-काशीपुर स्पेशल ट्रेनों के समय में 15 से 20 मिनट तक की तब्दीली की गई है। इसके साथ ही आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है। पिछले दिनों इस ट्रेन का नंबर भी बदल दिया गया था। स्टेशन अधीक्षक पारस प्रवीन का कहना है कि सर्दियों के सीजन में ट्रेनों की समय सारिणी में कुछ तब्दीली की जाती है। इसी क्रम में ट्रेनों के समय में तब्दीली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed