फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

शहर के 10 नालों को मिले 2.14 करोड़ लाख रुपये

Sat, 27 Nov 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। बारिश के दिनों में शहर की सड़कों पर होने वाले जलभराव से लोगों को अब निजात मिलने की उम्मीद है। शासन ने शहर के कई प्रमुख नालों के लिए दो करोड़ 14.5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

शहर में नाले-नालियों की स्थिति बेहद खराब है। कई नाले ऐसे हैं जिनका अस्तित्व ही मिट चुका है। इसकी वजह से उन मोहल्ले और कालोनियों के रहने वाले लोगों को मामूली बरसात होने पर तमाम तरह की दुश्वारियां उठानी पड़ती है। यही हाल अलापुर रोड स्थित बालाजी नगर कॉलोनी का है। यहां हर समय जलभराव रहता है। इससे लोगों काफी परेशान हैं। अनेक बार लोगों ने पालिका प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने के लिए मांग की, लेकिन उनकी मांग पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। पिछले दिनों नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने शहर में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भिजवाया था। इन पर शासन ने अपनी मोहर लगाने के साथ धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

इन नालों का होगा निर्माण
बालाजी नगर से मंडी तिराहे तक, न्यू आदर्श नगर कॉलोनी से इंदिरा चौक, अलापुर चुंगी से डॉ. शरदगुप्ता के अस्पताल, छह सड़का से इलाहाबाद बैंक, वाटर वर्क्स रोड से रोडवेज बस स्टैंड होते हुए प्राइवेट बस अड्डा तक, नई सराय टेलीफोन एक्सचेंज से डॉ. सारिक जनाब, मोहल्ला नेकपुर में परशुराम विद्यालय तक नालों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed