फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

नेता अफसर संजीदा हों, नागरिक भी हों जिम्मेदार तो सुंदर बने शहर

Fri, 26 Nov 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अमर उजाला संवाद में खुलकर रखे विचार
विज्ञापन

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय के परिसर में अमर उजाला ने छात्र छात्राओं से संवाद किया। टूटी सड़कों और गंदगी की पहचान वाले बदायूं शहर को सुंदर और स्वच्छ बनानक के बारे में उन्होंने अपने विचार रखे। कहा कि नेता और अफसर इस मुद्दे पर ज्यादा संजीदा हों तो स्थिति बेहतर होगी। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कोई भी कूड़ा इधर उधर न फेंके।
शहर में गंदगी को लेकर जबसे ज्यादा जिम्मेदारी अधिकारियों की है। उन्हें कूड़ेदानों को हर जगह रखवाने और नियमित कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। जनता को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यहां वहां कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए। - सोनम
विज्ञापन

नेता और अधिकारी जनता के बीच जाकर जरूर संवाद करें। कहीं सप्ताह में तो कहीं महीने में भी जाएं तो स्थिति सुधर सकती है। लोग समस्याएं बताएंगे, जायज बातों को सुनकर निस्तारण में क्या बुराई है। - मेहरुन्निशा
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन ही गंदगी की सबसे बड़ी जड़ है। मिट्टी में दबाने या जलाने से भी यह नष्ट नहीं होती। सरकार को चाहिए कि वह पॉलिथीन बनाने वाले कारखाने ही बंद करा दे। इससे काफी हद तक समस्या पर लगाम लगेगी। - अनुज प्रताप सिंह

सड़कें बनवाई जाती हैं तो जल्दी ही उखड़ जाती हैं। शहर की सड़कों पर तो मानक से काम ही नहीं हो रहा है। जनता को चाहिए कि वह इस बारे में नेताओं व अधिकारियों के सामने स्थिति रखे और वह गुणवत्तापूर्वक काम कराएं। इससे काफी सुधार होगा। - प्रशांत

राजकीय डिग्री में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद

राजकीय डिग्री में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : BADAUN

 

प्रशांत। संवाद

प्रशांत। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed