{"_id":"619fe5d58c81d44e5620315b","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4673105101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जरूरी काम हो तभी शहर में निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जरूरी काम हो तभी शहर में निकलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार को घर से निकलने से पहले आप अखबार जरूर पढ़ लें। भाजपा के किसान मोर्चा की ट्रैक्टर रैली में शामिल सैकड़ों ट्रैक्टर शहर की सड़कों पर होंगे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने लोगों को अव्यवस्था से बचाने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर नो एंट्री जोन बनाए गए हैं। रैली के दौरान कोई वाहन इस जोन में प्रवेश नहीं करेगा। यहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया है।
भाजपा की ट्रैक्टर रैली शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू होगी। उससे पहले शहर में रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। ये रैली भाजपा कार्यालय से निकलकर खेड़ा नवादा की ओर जाएगी। उस दौरान बरेली से कासगंज की ओर जाने वाले हल्के और भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें बरेली-बदायूं हाईवे से ही बाईपास की ओर मोड़ दिया जाएगा। ये वाहन बाईपास होते हुए कासगंज के लिए गुजारे जाएंगे। रैली शुरू होने के दौरान बरेली, बिसौली और कुंवरगांव की ओर से दातागंज तिराहा या शहर की ओर आने वाले वाहनों को खेड़ा नवादा ही रोक दिया जाएगा। उस दौरान कोई वाहन खेड़ा नवादा से आगे नहीं बढ़ेगा।
इधर, उझानी की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहनों को बिल्सी मोड़ से बड़ा बाईपास से खेड़ा नवादा की ओर निकाला जाएगा। खेड़ा नवादा से रैली समाप्त होने के बाद ही वाहनों को गुजरने की हरी झंडी मिल सकेगी। तो वहीं लालपुर तिराहे पर नोएंट्री जोन बनाया गया है। लालपुर तिराहे से कोई भी वाहन चाहे हल्का हो या भारी उसे कोतवाली की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन वाहनों को कचहरी तिराहे से पुलिस लाइन चौराहे की ओर रवाना किया जाएगा। उधर, ककराला और उसहैत की ओर से आने वाले हल्के व भारी वाहनों को मंडी तिराहे से मझिया रोड से होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली-सिविल लाइंस पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी
भाजपा की ट्रैक्टर रैली के दौरान सदर कोतवाली, थाना सिविल लाइंस और यातायात पुलिस की जिम्मेदारी रहेगी। रैली के शुरू होने से पहले ही रूट डायवर्जन करने के लिए पुलिस लगा दी जाएगी। इसमें यातायात पुलिस की भी खास भूमिका होगी। प्रभारी सीओ सिटी गजेंद्र कुमार श्रोत्रिये इसकी मॉनीटिरिंग करेंगे।
भाजपा की ट्रैक्टर रैली के दौरान शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए अलग-अलग जगह प्वाइंट बनाए गए हैं जहां पुलिस लगाई गई है। रैली के शुरू होने से पहले ही यातायात व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। लोगों को चाहिए कि डायवर्जन के हिसाब से निकलें तो असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी