फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पालिकाकर्मियों और व्यापारियों में टकराव

Fri, 26 Nov 2021 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लावेला चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान टीम से व्यापारियों को होती नोकझोंक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से लगे होर्डिंग, बैनर, यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया। नगरपालिका की टीम से उनकी नोकझोंक हुई। बाद में जेसीबी की मदद से होर्डिंग, यूनिपोल हटवाए गए।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र की शायद ही कोई सड़क या गली ऐसी है, जहां व्यावसायिक और राजनीति से संबंधित होर्डिंग, बैनर न लगे हों। इन बैनर के कारण शहर बदरंग हो रहा है। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे लगने वाले इन होर्डिंग, बैनर के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इसे लेकर अमर उजाला ने भी राहगीरों को परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। चेयरमैन लगातार दावा करती रहीं पर उन्होंने कोई अभियान नहीं चलाया। ऐसे में कुछ दिनों पहले ईओ का प्रभार लेने वाले सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बृहस्पतिवार को शहर में अवैध तरीके से लगे होर्डिंग, बैनर, यूनिपोल को हटवा दिया। गुरुवार को लावेला चौक पर होर्डिंग हटाने के दौरान व्यापारियों की टीम से काफी नोकझोंक हुई। एक बार तो लगा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। लेकिन बाद संभल गई। इसके बाद में अभियान रोडवेज होते हुए पुलिस लाइन की तरफ चलाया गया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी नहीं है पीछे
शहर भर में विभिन्न राजनीतिक दलों में होने वाले मनोनयन और नियुक्ति के बाद बधाई के रूप में लगने वाले होर्डिंग और बैनर की इन दिनों बाढ़ आ गई है। शहर को बदरंग करने में यहां के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी पीछे नहीं हैं। इनके द्वारा भी राजनीतिक होड़ में अपने समर्थकों से जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में लोगों ने मनमर्जी से तमाम जगह होर्डिंग, बैनर, यूनीपोल लगा लिए थे। इनको चिह्नित करने के बाद अवैध तरीक से लगे होर्डिंग, बैनर, यूनीपोल हटवाए गए हैं।- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed