फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

‘लोकनायक’ पार्क में बनेगा झरना और फुटपाथ

Mon, 22 Nov 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
उझानी में पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य करते मजदूर। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। करीब नौ लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण होना है। इसमें बाउंड्री पर ग्रिल लगने के साथ झरना और फुटपाथ बनेगा।
विज्ञापन

नगर में पालिका परिसर समेत पांच स्थानों पर पार्क हैं। बाईपास और मेन मार्केट में आंबेडकर पार्क तो सब्जी मंडी के दूसरे छोर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क है। तीसरा पार्क गंजशहीदा मोहल्ले में है। मेन मार्केट के आंबेडकर पार्क का काफी दिन पहले सौंदर्यीकरण हो चुका है। मगर लोकनायक पार्क की बाउंड्री समेत पुराने निर्माण क्षतिग्रस्त हो गए थे। पालिका प्रशासन ने लोकनायक पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पिछले दिनों मंजूरी दे दी थी। पार्क के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

ईओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि पार्क का सौंदर्यीकरण करके उसे नागरिकों के बैठने और घूमने योग्य बनाया जाएगा है। पार्क में बाउंड्री पर लोहे की ग्रिल लगेगी। फुटपाथ भी बनेगा। खूबसूरती के लिए ऐसा झरना लगेगा जो नागरिकों को आकर्षित करे। सौंदर्यीकरण के काम पर करीब नौ लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान रोड की क्षतिग्रस्त सड़क का जीर्णोद्धार शुरू
उझानी। नगर में अशफाक तिराहे से सहसवान रोड आंबेडकर चौराहे तक की सड़क का गौतमपुरी मोहल्ले के पास वाला हिस्सा काफी समय से क्षतिग्रस्त था। किलाखेड़ा मोड़ से गौतमपुरी तक पालिका की ओर से इसी सप्ताह जीर्णोद्धार शुरू करा दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने खस्ताहाल सड़क की वजह से आवागमन में दिक्कत बयां करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाइ्र थी। इसके बाद ही पालिका ने सड़क के जीर्णोद्धार को स्वीकृति प्रदान की थी। संवाद

नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए पालिका सड़कों का निर्माण कराया गया है। पार्कों को भी सुंदर बनाया जा रहा है। जल्द ही पालिका परिसर के उमंग पार्क का भी सौंदर्यीकरण होगा। पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है।- पूनम अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed