{"_id":"6199468d1d9b47392c2cc6a0","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4667822116","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में और गंदा हुआ बदायूं, 229 आई रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में और गंदा हुआ बदायूं, 229 आई रैंक
विज्ञापन
अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता का शहर बदायूं एक साल में और ज्यादा गंदा हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत बदायूं नगर पालिका को इस बार 229वीं रैंक मिली है। बदायूं को एक से तीन लाख आबादी की श्रेणी में रखा गया है। जबकि पिछले साल शहर बदायूं पालिका की 223वीं रैंक आई थी। वहीं, 50 हजार से एक लाख आबादी वाली श्रेणी की उझानी नगर पालिका को 14वीं रैंक मिली है। यहां पिछले वर्ष की अपेक्षा सुधार हुआ है।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण का काम कराया जा रहा है। इसके तहत सभी जिलों में स्थित नगर पालिका और नगर पंचायत में स्वच्छता के बारे लोगों से राय ली जाती है। साथ ही सफाई व्यवस्था को देखा जाता है। शनिवार को सभी नगर पालिका, पंचायतों की रैंकिग जारी की गई। इसमें एक से तीन लाख के बीच की आबादी वाली 372 नगर पालिकाओं में बदायूं नगर पालिका को 229 रैंक आई है। जबकि पिछले साल जो रैंक जारी हुई थी उसमें बदायूं नगर पालिका को 223वां नंबर आया था। वहीं, 50 हजार से एक लाख की आबादी वाली 95 नगर पालिकाओं में उझानी नगर पालिका को 14 वीं और सहसवान को 77वीं रैक मिली है। वहीं, 25 हजार से 50 हजार आबादी वाली ककराला को 98, बिसौली 119, दातागंज को 125, बिल्सी को 169वीं रैंक प्राप्त हुई है। नगर पालिका के डीपीएम स्वाले ने बताया कि रैंकिग जारी हो चुकी है। इस बार नगर पालिका बदायूं को नेशनल स्तर पर 229 वीं रैंकिग आई है।
बदायूं नगर पालिका की रैंकिंग कम होने की जानकारी अभी मुझे नहीं है। यदि ऐसा है तो चेयरमैन से बात करके स्थिति सही कराने का प्रयास करेंगे। वैसे हम लगातार शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे हैं। यह हमारा निर्वाचन क्षेत्र है तो अपनी जिम्मेदारी समझकर खुद ही लगे हैं। - महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
इस बार नगर पालिका बदायूं में कई बार ईओ बदले गए। स्थायी रूप से कोई ईओ न मिलना समस्या रही। वहीं कर्मचारी और संसाधनों का अभाव जगजाहिर है। इसलिए यह रैंक प्रभावित हुई होगी। अब सिटी मजिस्ट्रेट जैसे वरिष्ठ अधिकारी के पास ईओ का चार्ज है। हम संसाधन भी बढ़ा रहे हैं। जल्दी ही बदायूं स्वच्छ शहरों में गिना जाएगा। - दीपमाला गोयल, नगर पालिकाध्यक्ष
मेरे पास कुछ समय पहले ही बदायूं नगर पालिका के ईओ का अतिरिक्त प्रभार आया है। प्रभार लेते ही सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म कराई। अब स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं। देहात व दूसरी नगर पंचायतों के सफाईकर्मी भी शहर में लगाए हैं। जल्दी ही इसका नतीजा दिखाई देगा। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष। संवाद- फोटो : BADAUN

महेश चंद्र गुप्ता। संवाद- फोटो : BADAUN