फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

आखिर कब जलेगा महंगाई का रावण

Sat, 16 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
दुकान पर बिक्री के लिए रखीं दालें व अन्य अनाज। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। त्योहारी सीजन आने के साथ महंगाई को पंख लग गए हैं। डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों का असर खाने-पीने के सामान पर दिख रहा है। त्योहारी सीजन के बीच लगभग खाने-पीने के सभी सामान की कीमतों में इजाफा हुआ है। रसोई गैस सिलिंडर भी नौ सौ रुपये के पार हो गया है। पेट्रोल ने शतक लगा दिया है और मिट्टी का तेल दोहरे शतक पर है। मध्यम वर्ग के माथे पर बढ़ती महंगाई की चिंता साफ दिख रही है। महिलाओं का कहना है कि बजट बिगड़ गया है। महंगाई का रावण भी जलना चाहिए।
विज्ञापन

नवरात्र के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद महंगाई बेहिसाब बढ़ी है। एक महीने में ही सरसों का तेल 50 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो कर दो सौ रुपये लीटर तक पहुंच गया है। रिफाइंड और वनस्पति घी के दामों में भी उछाल आया है। इतना ही नहीं पेट्रो पदार्थों की कीमतों में इजाफा होने से दालों की कीमतें भी बढ़ी हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस से लेकर खाने-पीने के सभी सामान की कीमतें बढ़ने से महिलाओं को रसोई संभालना मुश्किल हो गया है। आवश्यक वस्तुओं पर महंगाई की मार से आम और मध्यम वर्ग बेहाल हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि मांग और खपत के बीच अंतर के साथ कालाबाजारी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव से महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन

----------
यह बोलीं महिलाएं
रसोई गैस सिलिंडर 950 रुपये पहुंच रहा है तो सरसों का तेल 200 रुपये के पार हो गया है। दालों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। रसोई संभालना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरिता सिंह
-
महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। दालों, रसोई गैस सिलिंडर, सरसों का तेल, रिफाइंड आदि की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से सब परेशान हैं।
-सुषमा शर्मा
-
रसोई पर गैस सिलिंडर, खाद्य तेलों, दालों की कीमतों के बढ़ने का असर है तो पेट्रोल की कीमतें बढ़ने का असर घर के बजट पर पड़ा है। अब तेल के लिए ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ रही है।

-अंजलि भारती
-
महंगाई का असर सीधा घरेलू महिलाओं को झेलना पड़ता है। घर महिलाओं को संभालना होता है। इसलिए लगातार बढ़ती महंगाई के कारण बजट बिगड़ गया है। त्योहारी सीजन में अब और ज्यादा खर्च होगा।
- मुन्नी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed