फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जगत गांव में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, चार घुमंतू पशुओं की मौत

Mon, 23 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
अलापुर (बदायूं)। उसावां के हड़ौरा गांव की तरह रविवार तड़के अलापुर थाना क्षेत्र के जगत गांव में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से दो घुमंतू गाय और दो कुत्तों की मौत हो गई। गनीमत ये रही कि ये हादसा बुधवार तड़के हुआ। इससे लोग सड़क पर मौजूद नहीं थे। जब लोग सोकर उठे, तब उन्होंने शोर मचाया और एक-दूसरे को लाइन टूटने के बारे में बताया। इससे लोग करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

हादसा रविवार सुबह करीब तीन बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक उस दौरान कोई सड़क पर मौजूद नहीं था लेकिन आसपास मौजूद घरों के लोगों ने तार टूटकर गिरने पर जोरदार स्पार्किंग की आवाज सुनी थी। उस समय गांव के बीच रोड पर दो घुमंतू गाय निकल रहीं थीं। उन पर आवारा कुत्ते भौंक रहे थे और उन्हें घेरने की कोशिश भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे दोनों गाय और दोनों आवारा कुत्तों की तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गईं। करंट इतना तेज था कि जानवरों के मुंह से रंभाने या भौंकने की आवाज तक नहीं आई। काफी देर तक सड़क पर स्पार्किंग होती रही। वहीं सड़क पर जगह-जगह पानी भी भरा हुआ था। इससे पानी में भी करंट आ रहा था।
विज्ञापन

सुबह लोग जब सोकर उठे, तब उन्होंने सड़क पर मरे पड़े जानवर और सड़क पर टूटी पड़ी लाइन देखी। इससे ग्रामीण डर गए और उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बताना शुरू कर दिया। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को कॉल करके लाइन गिरने के बारे में बताया और सप्लाई बंद कराई। तब कहीं लोगों के ऊपर से खतरा टला। बाद में पहुंचे लाइनमैन ने लाइन को ही काट दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लाइन काफी पुरानी है। इससे वह टूट-टूटकर गिर जाती है। कई बार लोगों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के रामबाबू, सत्यपाल, धर्मपाल, रतिराम, रामपाल, जंगी, प्रेमचंद्र, अनेकपाल, रामनिवास, बाबूद्दीन अंसारी आदि ने लाइन को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed