{"_id":"61215e138ebc3e7a2b18bf9d","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4570968120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ौरा गांव में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, तीन पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ौरा गांव में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, तीन पशुओं की मौत
विज्ञापन
म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव हड़ौरा में शुक्रवार रात हाईटेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। दो घरों के ऊपर टूटकर गिरी लाइन की चपेट में आने से एक गाय, एक भैैंस और एक कुत्ते की मौत हो गई। जबकि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीण बाल-बाल बच गए। काफी देर तक गांव वाले लाइनमैन को कॉल करते रहे लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। आखिरकार सप्लाई खुद ही बंद हो गई। घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है।
हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। उस दौरान हड़ौरा निवासी रामनिवास सिसौदिया पुत्र मेघनाथ अपने घर में चारपाई पर सो रहे थे। गांव में सप्लाई चालू थी। उनके जानवर पशुशाला में बंधे थे। रात साढ़े 11 बजे अचानक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनकी पशुशाला पर आकर गिर गई। लाइन गिरने के बाद स्पार्किंग से तेज आवाज हुई। उस लाइन की चपेट में आने से उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। तार जमीन पर गिरा था। इससे उनकी चारपाई से उतरने की हिम्मत तक नहीं हुई। इधर उनके पड़ोस में रामकिशोर श्रीवास्तव का घर है। उनकी गाय घर में बंधी थीं। उसके पास में आवारा कुत्ता बैठा था। हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से उनकी गाय और कुत्ते की भी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक लाइन टूटने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय लाइनमैन को कई कॉल की लेकिन लाइनमैन ने कॉल रिसीव नहीं की। काफी देर तक लाइन से स्पार्किंग होती रही। उसके बाद खुद सप्लाई बंद हो गई। शनिवार सुबह इसकी सूचना पर हलका लेखपाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गाय और कुत्ते के शव को गांव से हटवाकर दफन कर दिया लेकिन भैंस के शव को नहीं हटाया गया। बताते हैं कि रामनिवास की पत्नी राशन विक्रेता हैं। उन्होंने भैंस के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उसके बाद वह बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
चौबीस घंटे सप्लाई का आदेश, हजरतपुर और समरेर में बेअसर
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दो दिन पहले ही दातागंज समेत समरेर, उसावां, उसहैत आदि कस्बे में चौबीस घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई का आदेश दिया था। दातागंज में तो बिजली सप्लाई में सुधार हुआ है लेकिन समरेर और हजरतपुर में आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। यहां शुक्रवार शाम से बिजली नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
बिजली गिरने से उसहैत उपकेंद्र के दो ट्रांसफार्मर फुंके
लगातार बारिश के कारण पूरे जिले में बिजली लाइनों में समस्या पैदा हुई है। शुक्रवार रात उसहैत विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गिरने के कारण यहां पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इसके साथ ही कई स्थानों पर एचटी लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को दिन भर लाइनों की मरम्मत और ट्रांसफार्मर बदलने का काम चलता रहा। उसहैत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
उसहैत उपकेंद्र पर शुक्रवार रात बिजली गिरने से पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर और पैनल फुंक गए थे। इसके अलावा कई एचटी लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। हड़ौरा में बिजली लाइन टूटने का कारण यह भी हो सकता है। इस बारे में जानकारी कर रहा हूं। -सतेंद्र सिंह चौहान, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड द्वितीय