फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जल्द ही 11 जर्जर सड़कों के दिन बहुरेंगे

Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिले की खराब हो चुकीं 11 पुरानी सड़कों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। इन सड़कों की मरम्मत के लिए 21.03 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। मरम्मत के काम की जल्द ही शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने जिले की 11 सड़कों को चिह्नित किया है। इनकी लंबाई करीब 111 किलोमीटर है। बताया जा रहा है कि इनमें कई सड़कों का हाल इतना खराब हो गया है कि उधर से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है। इनमें तमाम सड़कें जलभराव और बरसात के पानी से कटने से खराब हो गईं हैं। अभी कुछ दिन पहले समरेर से कमां रोड पर जलभराव होने से रास्ता तक बंद हो गया था। कई दिन तक सड़क पर जलभराव रहा। यहां नाव डालने तक की नौबत आ गई थी। बरसात न होने से जलभराव खत्म हुआ तो सड़क की पोल खुलकर सामने आ गई। जलभराव से ये सड़क कहीं टूट गई है तो कहीं इसमें गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दो-तीन सड़कें ऐसी हैं, जहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन बीच में कहीं-कहीं उधड़ हो चुकी हैं। जहां-जहां सड़कें खराब हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी ने सभी को चिह्नित कर लिया है। इससे इनकी मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 21.03 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। जल्द ही इन सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन सड़कों की सुधरेगी हालत
-उसहैत कोरी कलां वाया कटरा अटेना वर्नी केशव नगला रम्सी नगला मार्ग
- उसहैत से काकोरी घाट वाया कमले नगला मार्ग शिम्भू नगला लिंक मार्ग
- सैजनी हजरतपुर म्याऊं मार्ग
- बिनावर विलहैत तिगुलापुर मूसाझाग मार्ग
- उसावां से अकबरपुर सथरा मठलाकटरा मार्ग
- बदायूं कादरचौक गंगपुर कादरगंज मार्ग
- असरासी मोहम्मदगंज न्यौली फतुआवाद मार्ग
- बदायूं ककराला उसहैत मार्ग
- मझिया से कचहरी शेखूपुर सकरी जंगल मार्ग
- सादुल्लागंज से समरेर कमां कुडरा खरसाई बेलाडांडी मार्ग
- समरेर से डहरपुर खुर्द मुरा पुख्ता मार्ग
-
जिले की 11 पुरानी सड़कों को चिह्नित किया गया है। इनकी लंबाई करीब 111 किलोमीटर है। इनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए करीब 21 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। मरम्मत कार्य की जल्द ही शुरुआत करा दी जाएगी।
-अमर सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed