फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
हाथरस की घटना को लेकर लोगों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सामूहिक दुष्कर्म के कई दिन बाद मंगलवार को दम तोड़ने वाली हाथरस की मृतका को लोकमोर्चा समेत कई संगठनों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार शाम लोकमोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में जमा हुए। श्रद्धांजलि देने के साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

लोकमोर्चा की वर्किंग कमेटी सदस्य प्रियंका यादव कहा कि हाथरस में किशोरी के साथ हैवानियत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म के बाद किशोरी की जीभ तक काट दी गई। महिला नेत्री डॉ. संजीदा आलम ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। डॉ. शीबा खान ने कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। इस मौके पर लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, सलीम असगर, सतीश कुमार, मुस्लिम अंसारी, समीर सागर, विशाल आंबेडकर, संदीप रत्नाकर, संजय आदि रहे।
विज्ञापन

बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कार्यालय पर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बसपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हाथरस में हुई रेप की घटना पर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम के साथ सभी ने हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी से बहुजन समाज की बेटी को न्याय दिलाने की अपील की। कहा कि प्रदेेश सरकार हर मोर्चा पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगराध्यक्ष शब्लू खान ने योगी व मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जिस तरीके से दोनों सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दे रही है। उस तरीके से वह बेटी बचाने में विफल साबित हो रहे है। प्रदेश में रेप जैसी घटनाओं को प्रतिदिन अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी तरीके से योगी सरकार रेप, हत्या, डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं को रोकने में विफल हो चुकी है। उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ पीड़िता के दोषियों को फांसी की मांग की है। उन्होंने कहा अगर बेटी को अगर जल्द न्याय न मिला तो पार्टी मुखिया के आदेश पर तहसील स्तर पर उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर जीशान अंसारी, संजीव असावा, लोकेश वार्ष्णेय, दानिश खान, जीनुस अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed