फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

चाल चलन सही रखा तो मुकदमे खत्म कराने पर होगा विचार

Tue, 29 Sep 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
धनूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं और बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/कादरचौक। अवैध धंधों को छोड़कर सही रास्ते पर आए धनूपुरा और भोजपुर गांव के लोगों को अब हर दिन खुशियों की सौगात मिल रही है। सोमवार को धनूपुरा गांव में पुलिस और प्रशासन की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्राओं को साइकिल और महिलाओं को सिलाईं मशीनें दी गईं। कार्यक्रम में मौजूद आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गांव के विकास के लिए दस लाख और शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा ने ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने वादा किया। डीएम ने कहा कि अगर गांव वालों का चाल चलन सही रहा तो वह उनके मुकदमे भी खत्म कराने की भी पहल करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार धनूपुरा में उत्सव जैसा माहौल था। महिलाएं पारंपरिक लिबास में दिखाई दीं। पांडाल का माहौल राजस्थानी जैसा हो गया। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि यहां के लोगों ने कुरीतियों को छोड़कर अच्छे और सफलता के रास्ते पर चलने का फैसला किया है। ये रास्ता उन्हें तरक्की की ओर ले जाएगा। दोनों गांव के विकास कार्यों के लिए वह दस लाख रुपये देंगे। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि सीओ उझानी अनिरुद्ध सिंह की पहल और ग्रामीणों का साहस काबिले तारीफ है। वह गांव में सिंचाई को ट्यूबवेल लगाने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। डीएम कुमार प्रशांत ने कहा कि इस घटिया काम को छोड़ने के लिए पूरा गांव प्रशंसा का पात्र है। वह गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। गांव में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। साथ ही रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिए जाएंगे। कृषि विविधीकरण से भी ग्रामीणों को जोड़ा जाएगा। जिन लोगों पर गुंडा एक्ट व अन्य संगीन मुकदमे चल रहे हैं। यदि उनका चाल चलन सही रहा तो उनको इन मुकदमों से मुक्त करने का विचार किया जाएगा। गांव में खेल का मैदान, उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि उनका ताल्लुक भी राजस्थान से है। गांव की महिलाओं द्वारा टीका लगाकर स्वागत करना और उनका पहनावा देखकर उन्हें अपने गांव की याद आ गई। वह जब तक जिले में हैं, तब तक जब भी घर की याद आएगी तो वह इस गांव में आ जाया करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से जुड़ें हैं तो मुश्किलें और परेशानियां भी आएंगी। इन परेशानियों का सामना करना होगी। बाकी पुलिस प्रशासन आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सांसद, विधायक, डीएम, एसएसपी और सीओ अनिरुद्ध सिंह ने 42 छात्राओं को साइकिल, 21 विधवा महिलाओं को सिलाई मशीने, 10 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटीं। साथ ही आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जाति एवं मूलनिवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के अलावा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार सदर रामनयन सिंह, खंड विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाह, भट्ठा संघ के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह राठौर, डॉ. अरविंद धवल, एसओ प्रयागराज, ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार, प्रधान कचौरा चिरौंजीलाल, प्रधान लभारी अनिल मिश्रा, प्रधान ककोड़ा अनिल द्विवेदी, ग्राम पंचायत सचिव आदिल खां और लेखपाल पूजा यादव मौजूद रहे। संचालन अध्यापक जुगल किशोर ने किया।
जौनपुर और प्रयागराज से आए सामाजिक कार्यकर्ता
जिन्हें समाज में कुछ करने की ललक होती है। तो वह अपना क्या पराया क्या, बस समाज के कार्यों में भागीदारी निभाने दौड़ पड़ते हैं। सोमवार को धनूपुरा गांव में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीनें जौनपुर के मां तारा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. राकेश सिंह ने दीं। वह खुद कार्यक्रम में पहुंचे। उनके अलावा प्रयागराज के जयेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने 42 साइकिल खरीदने के लिए एक लाख रुपये पेमेंट किया। 33 हजार रुपये सीओ उझानी अनिरुद्ध सिंह, तत्कालीन एसओ ललित भाटी, राजेश यादव, एसआई सुनील कुमार ने दिया।
गांव में खुलेगा पुलिस बूथ और उच्च प्राथमिक विद्यालय
धनूपुरा और भोजपुर गांव के लोगों की सुरक्षा के लिहाज से एक पुलिस बूथ खोला जाएगा। एसएसपी संकल्प शर्मा ने इसका आश्वासन दिया है। कहा है कि वह जल्द ही पुलिस बूथ खुलवाएंगे। तो वहीं डीएम कुमार प्रशांत ने पढ़ाई का साधन करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया है।

इन बच्चों ने गाया स्वागत गीत
भोजपुर गांव की काजल, मानसी, दामिनी, पिंकी, सरिता और धनूपुरा निवासी अंजलि, रोशनी, गीतिका, शीतल, बबली ने स्वागत गीत गाया। दाताराम मैमोरियल स्कूल की छात्राओं ने वंदना प्रस्तुत की। तो गांव की महिलाओं ने अधिकारियों का टीका लगाकर स्वागत किया। उन पर फूल वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed