फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

घटिया धान का बीज देने वाली कंपनी को प्रदेश में ब्लैक लिस्ट किए जाने की कवायद

Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। महाराष्ट्र के नादेड़ की कंपनी द्वारा लोगों को धान का जो बीज दिया गया था, वह घटिया क्वॉलिटी का था। जिसकी वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में कंपनी को ब्लैक लिस्ट में डालने के लिए जिला कृषि अधिकारी की तरफ से शासन को पत्र भेजा गया है, ताकि कंपनी प्रदेश भर में किसी भी प्रकार का बीज का वितरण न कर पाए।
विज्ञापन

जनपद के किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली महाराष्ट्र के नादेड़ जिले की कीर्तिमान एग्रो जैनेटिक्स लिमिटेड कंपनी और दुकानदारों के खिलाफ कृषि विभाग की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं अब विभागीय अधिकारी इस कंपनी को पूरे प्रदेश में ब्लैक लिस्ट कराने को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए यहां से शासन को पत्र भेजा गया है, ताकि यह कंपनी प्रदेश के किसी अन्य जनपद में किसानों के साथ में धोखाधड़ी न कर सके।
विज्ञापन

जिले के किसानों को इस कंपनी ने ज्यादा उत्पादन का झांसा देकर घटिया क्वॉलिटी का बीज थमा दिया था, जिससे धान की फसल में दाना (चावल) नहीं पड़ा। ऐसे ही हालात आसपास के अन्य जनपदों के भी है। वहां पर भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का दौर चल रहा है। इसको देखते हुए जिला कृषि अधिकारी की तरफ से शासन को पत्र भेजा गया है। इसमें इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के लिए पत्र भेजा है, ताकि इस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जा सके और यह प्रदेश में किसी भी प्रकार का बीज न बेच सके। इस कंपनी के द्वारा बदायूं समेत आसपास के जिलों के किसानों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है।
- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed