{"_id":"5f64f6708ebc3eb70b3e2130","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly420302223","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलापुर रोड पर वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलापुर रोड पर वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/मूसाझाग। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलापुर रोड पर एक मारुति वैन में अचानक आग गई। इससे चालक ने उससे कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर लोगों ने एक मारुति वैन को अलापुर रोड पर ग्राम कुलचौरा के नजदीक खड़ा देखा था। उसमें चालक बैठा हुआ था। गाड़ी कहां की है और किसकी है। ये पता नहीं चला है। वैन में आग अचानक लगी थी। एक साथ उससे धुएं के साथ आग की लपटें निकलीं। जिससे चालक कूदकर दूर भाग गया। लोगों ने आग लगते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। इससे कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। उसमें सिर्फ लोहा ही लोहा रह गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है। उसके चेसिस नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।