फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

पशु अस्पताल में चिकित्सक और प्रसार अधिकारी भिड़े, हाथापाई

Thu, 17 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
म्याऊं (बदायूं)। म्याऊं कस्बे के पशु अस्पताल में बुधवार को पशु चिकित्सक और प्रसार अधिकारी आपस में भिड़ गए। उनके बीच हाथापाई तक हो गई, जिससे अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। तो वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अपर निदेशक बरेली को मामले की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर का है। उस समय पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक ज्ञानवीर सिंह और नवीगंज पर तैनात प्रसार अधिकारी विकास कुमार सिंह मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों में किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। देखते ही देखते उनके बीच नोकझोंक हो गई। उन्होंने एक-दूसरे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। मामला इतना बिगड़ गया कि उनके बीच मारपीट तक हो गई। ये देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें किसी तरह अलग किया गया। इसके बावजूद उनके बीच गाली गलौज चलती रही। उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन चर्चा है कि ग्राम अभिगांव में एक गाय ब्लेड युक्त तार से कटकर घायल हो गई थी। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने पशु चिकित्सक को सूचना दी थी लेकिन कोई गाय का इलाज करने नहीं पहुंचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बाद में हाथापाई हो गई। उन्होंने अलापुर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन अस्पताल पहुंचे। सभी के बयान नोट किए। उसके बाद उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर अपर निदेशक बरेली को इसकी रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन

पूर्व में मिली शिकायत पर चालक पर कार्रवाई
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन ने पशु पालन विभाग के ब्लॉक स्तरीय गाड़ी के चालक पर कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया। इसके खिलाफ पूर्व में मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायत मिली थी कि चालक नशे का आदी है। नशे में माहौल खराब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु अस्पताल में पशु चिकित्सक और प्रसार अधिकारी के बीच मारपीट हुई है। इसकी क्या वजह रही। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वह अपनी-अपनी बात बता रहे हैं। उनके बयान नोट कर लिए गए हैं। गाड़ी का चालक हटा दिया गया है।
- डॉ. एके जादौन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed