{"_id":"5f2eee418ebc3e61f26e6ddb","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly415609825","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिरौलिया में मचा ‘खजाने’ का शोर, सिक्कों के बंटवारे की चर्चा ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिरौलिया में मचा ‘खजाने’ का शोर, सिक्कों के बंटवारे की चर्चा ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया में एक व्यक्ति के खंडहरनुमा घेर में खजाना मिलने के शोर ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मटके में रखा खजाना बच्चों को मिला लेकिन दो-तीन युवकों ने नजर पड़ते ही बंटवारे के नाम पर उसे कब्जे में ले लिया गया। ऐसी ही तमाम तरह की चर्चाओं के बीच शनिवार को मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने युवकों के बारे में तहकीकात शुरू कर दी है।
खजाना मिलने के शोर का मामला अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी पर शनिवार को पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौलिया निवासी लखपत पुत्र बाबूराम ने बताया कि तीन दिन पहले उसके गांव के मलखान के खंडहरनुमा घेर में चार-पांच बच्चे खेलने के लिए पहुंचे। बच्चों ने मिट्टी के टीले के बीच से पत्थर के टुकड़े निकालने शुरू किए तो गहरा छेद हो गया। लखपत समेत ग्रामीणों की जुबां पर चर्चा यह भी है कि बच्चों ने मिट्टी हटाकर देखी तो अंदर मटके में चांदी के सिक्के निकले। बच्चे इन्हें आपस में बांटकर घर की ओर बढ़े, तभी दो युवकों की नजर उन पर पड़ी। युवकों ने सिक्के कब्जे में ले लिए। बंटवारे में जब पक्षपात की बातें चली तो भंडाफोड़ हो गया। लखपत की सूचना के बाद ही अब्दुल्लागंज चौकी इंचार्ज चंद्रपाल सिंह जिरौलिया गांव पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने तीन-चार युवकों समेत खंडहरनुमा घेर के मालिक से भी जानकारी की लेकिन सभी ने खजाने की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
बता दें कि कुछ साल पहले भी ऐसी ही चर्चा ने जोर पकड़ा था। इधर, प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि जिरौलिया के एक व्यक्ति ने शिकायत की है। शिकायत के बाद ही चौकी इंचार्ज को हकीकत का पता लगाने के लिए मौके पर भेजा गया लेकिन ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।