फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सिलहरी फीडर का इंसुलेटर फुंका, कई गांवों की बिजली गुल

Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सिलहरी। भीषण गर्मी और धान रोपाई के सीजन में बिजली सप्लाई का हाल-बेहाल है। सिलहरी फीडर के जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में 20 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है जिसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। शनिवार रात ठप हुई बिजली सप्लाई रविवार देर शाम तक चालू नहीं हो सकी। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

दरअसल, सिलहरी फीडर के गांव गुरुपुरी में शनिवार देर शाम 11 हजार वोल्ट की लाइन का इंसुलेटर फुंक गया। इससे फीडर से जुड़े गुरुपुर समेत सिलहरी, सनाय, मिटा बहोरा समेत आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में सप्लाई ठप हो गई थी। इंसुलेटर रात में ही बदलने की कोशिश की गई लेकिन बदला नहीं जा सका। रविवार दिन में पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने इंसुलेटर तो बदल दिया लेकिन बाद में कोई और तकनीकी खराबी आ गई। कुछ देर बिजली सप्लाई चालू होने के बाद फिर से ठप हो गई। शनिवार रात करीब आठ बजे गुल हुई सप्लाई रविवार शाम तक चालू नहीं हो सकी। सिलहरी उपकेंद्र पर संपर्क करने पर बताया गया कि सप्लाई ऊपर से बंद की गई है। इधर, बिजली न मिलने से धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इससे किसानों में पावर कॉरपोरेशन के प्रति गुस्सा पनप रहा है। एक्सईएन प्रथम वाईएस राघव ने बताया कि तकनीकी खराबी आ गई थी। कर्मचारी लगातार कम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द समस्या को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed