{"_id":"5f26fd588ebc3e418d7f331c","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly4149488103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, प्रसव के लिए रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के बाद गर्भवती हुई महिला, प्रसव के लिए रुपये वसूले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। नसबंदी के बाद भी एक महिला गर्भवती हो गई। उसे मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन प्रसव के नाम पर एएनएम और आशा ने सात हजार रुपये वसूल लिए। महिला के पति ने थाने में तहरीर दी है। इधर, चिकित्साधिकारी का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे।
दातागंज के गांव अभयपुर के महीपाल की पत्नी गुड्डी देवी ने करीब एक साल पहले परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी कराई थी। नसबंदी के कुछ दिन बाद ही गुड्डो गर्भवती हो गई। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर महीपाल ने अपने भाई अमरपाल के साथ गुड्डो को सीएचसी भेजा। यहां उसे एक एएनएम और एक आशा वर्कर मिलीं। आरोप है कि इन दोनों ने गुड्डो को धमकाया। उससे कहा कि नसबंदी के बाद भी गर्भवती होने की बात किसी को बताई तो कार्रवाई हो जाएगी। उसे प्रसव कराने का सुझाव दिया और इसके बदले 15 हजार रुपये की मांग की। एएनएम और आशा वर्कर ने गुड्डो का प्रसव अस्पताल में न कराकर दूसरे स्थान पर कराया। प्रसव सामान्य हुआ। इसके बाद भी एएनएम और आशा वर्कर ने उससे सात हजार रुपये वसूल लिए। इस बारे में महीपाल को पता लगा तो उसने एएनएम और आशा वर्कर के खिलाफ तहरीर दे दी। इधर, इस संबंध में बात करने पर चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में आया है लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।