फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

लक्ष्य से ज्यादा बांटी तब भी जिले में हो रही यूरिया की किल्लत

Sun, 02 Aug 2020 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं/ सिलहरी। खरीफ सीजन में भी किसानों को यूरिया की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर भी यूरिया की किल्लत है। खाद-बीज विक्रेता मौके का फायदा उठाकर ओवर रेटिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को यूरिया के साथ एक जिंक का पैकेट भी दिया जा रहा है। इसकी कीमत भी वसूल की जा रही है। हालांकि, जिम्मेदार विभाग इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा यूरिया बांटने की बात कह रहा है, लेकिन सवाल उठता है कि अगर ज्यादा यूरिया का वितरण किया गया है तो किसान परेशान क्यों है।
विज्ञापन

धान की फसल को इस समय यूरिया की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे में खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की लाइनें लगना शुरू हो गई हैं। किसानों की जरूरत को देखते हुए व्यापारियों ने लाभ उठाना शुरू कर दिया है। खुले बाजार में 45 किलो यूरिया के एक कट्टे की कीमत 266 रुपये 50 पैसे है, लेकिन दुकानदार एक कट्टे के 300 रुपये तक वसूल रहे हैं। इतना ही नहीं यूरिया के एक कट्टे के साथ एक पैकेट जिंक या अन्य किसी सामान का भी लेने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसे में किसान को एक कट्टा यूरिया के लिए 360 रुपये तक चुकाने हो रहे हैं। इसके साथ ही दुकानदार किसानों को पक्की रसीद भी नहीं दे रहे। खासकर सहकारी समितियों पर यूरिया की सबसे ज्यादा किल्लत है। एआर कोआपरेटिव राघवेंद्र का कहना है लक्ष्य से ज्यादा यूरिया बांटी जा चुकी है, स्टॉक भी है, लेकिन जिस तरह से खरीफ सीजन के शुरू में ही यूरिया को लेकर किसान परेशान है, उससे सरकारी दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य से 70 फीसदी ज्यादा यूरिया वितरण का दावा
एआर कोऑपरेटिव राघवेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले दो गुनी यूरिया उपलब्ध है। इतना ही नहीं अब तक लक्ष्य से करीब 70 फीसदी ज्यादा यूरिया केंद्रों पर भेजी जा चुकी है। जुलाई के पहले सप्ताह तक 17124 मीट्रिक टन यूरिया बिक्री केंद्रों पर पहुंच चुकी है। इसमें 13120 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को कर दिया है। पिछले साल की तुलना में करीब 70 प्रतिशत अधिक यूरिया केंद्र पर भेजी गई है। करीब 9222 एमटी यूरिया वितरण के लिए उपलब्ध है। बिक्री केंद्रों पर यूरिया की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 में 35 सोसाइटी ही है एक्टिव
जनपद में 132 साधन सहकारी केंद्र हैं। जिनमें से अभी 35 साधन सहकारी समिति ही एक्टिव चल रही है। बाकी कई कारणों की वजह से अभी बंद हैं। हालांकि इन एक्टिव सोसाइटी के अलावा, छह इफ्को केंद्र, 56 एग्री जंक्शन, 35 आईएफएफडीसी और चार पीसीएफ के केंद्र पर खाद का वितरण किया जा रहा है। इन दुकानों पर करीब 20 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed