फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

जिला बार चुनाव पांच को, 23 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत

Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव में बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद 11 पदों पर 23 प्रत्याशी मैदान में हैं। पांच अगस्त को जिला बार के हॉल में मतदान होगा। चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि उसी दिन मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी।
विज्ञापन

जिला बार के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने वाले चंद्र प्रकाश सक्सेना ने नाम वापस ले लिया है। भीष्म पाल सिंह सिसौदिया, बृजपाल सिंह शाक्य, देवपाल सिंह, शशिबाला, शैलेंद्र कुमार सक्सेना और यूके वैश्य चुनावी समर में डटे हुए हैं। महासचिव पद पर संजीव कुमार गुप्ता के चाचा के आकस्मिक निधन होने से नाम वापस लेने के बाद ब्रह्म सिंह, सय्यद रोशन यासीन नक़वी, सुधींद्र शर्मा सोनी और विवेक शर्मा मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार और हरिओम मिश्र, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर प्रभात सक्सेना और उपदेश कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष के पद पर सुधीर कुमार कश्यप के नाम वापस लेने के बाद मनोज कुमार और रचित कुमार आमने सामने हैं।
विज्ञापन

वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर सात प्रत्याशी ओमपाल, मोहित कुमार, मुहम्मद शाहनवाज, नीरज वर्मा, सत्येंद्र पाल पाली, सौरभ मित्तल, और सतेंद्र पाल सिंह मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन सुनील मोहन श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर भी मात्र राजीव सक्सेना ने नामांकन कराया था जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। संयुक्त सचिव प्रकाशन पर अंकित कुमार के नाम वापसी के बाद मरगूब अहमद खां और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अरविंद कुमार, छोटे लाल, दिनेश चंद्र, मुकेश बाबू, राकेश कुमार पाल, और राकेश कुमार सक्सेना का भी चुना जाना तय है। जिसकी औपचारिक घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed