{"_id":"5f1b1ef68ebc3e637b03e774","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly413906829","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 दिन बाद खुला दातागंज का मुख्य बाजार, व्यापारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 दिन बाद खुला दातागंज का मुख्य बाजार, व्यापारियों में खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज। नगर का मुख्य बाजार आखिर 22 दिन के बाद शुक्रवार को खुल गया। पहले दिन देहात इलाकों से ग्रामीण खरीदारी करने काफी कम ही पहुंचे। ऐसे में बाजार में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। लगातार बाजार बंद रहने से व्यापारी परेशान थे। बाजार खुलने के बाद व्यापारियों में खुशी है।
दातागंज के मेन बाजार में 22 दिन पहले एक दवा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। हालांकि, हॉटस्पॉट की अवधि 14 दिन में समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन ने नगर के मुख्य बाजार को खोलने की अनुमति नहीं दी। व्यापारियों की मांग पर बृहस्पतिवार को विधायक राजीव कुमार सिंह ने डीएम कुमार प्रशांत से मिलकर बाजार खुलवाने की मांग की। वहीं, कांग्रेस नेता शैलेश पाठक ने भी बाजार न खुलने पर सोमवार से सांकेतिक धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसके बाद गुरुवार को डीएम ने तय गाइड लाइन के मुताबिक दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी थी। शुक्रवार को बाजार खुला। हालांकि 22 दिन बाद खुलने के बाद भी बाजार में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। इधर, बाजार खुलने पर डॉ.शैलेष पाठक ने दुकानदारों को मास्क का वितरण भी किया।