फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

कोविड-19 का प्रभाव: इस साल नहीं होगी कावड़ यात्रा

Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। शासन के निर्देशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष शिवभक्तों द्वारा सावन माह में होने वाली कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है। कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्त घर पर ही रहकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जनपद के वरिष्ठ लोगों के साथ कावड़ यात्रा न करने के संबंध में बैठक की। डीएम ने कहा कि कोविड-19 का खतरा दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। देश में भी इसके बढ़ते आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। ऐसे में एहतियात रखें। इस वर्ष शिवभक्तों के लिए न तो सावन की कावड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा और न ही गंगा घाटों पर कोई जल लेने के लिए जाएगा। इस आपातकालीन स्थिति में सभी भक्त कोरोना योद्घा बनकर इस महामारी से निपटने में प्रशासन का सहयोग करें। डीएम ने एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में कावड़ यात्रा समितियों के साथ बैठक कर उन्हें इस संबंध मेें अवगत करा दें।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि कोरोना काल में भीड़भाड़ वाले सभी आयोजनों पर पूर्णतया रोक है। इसी क्रम में इस वर्ष होने वाली कावड़ यात्रा भी शामिल है। ऐसे में इससे भी स्थिगित कर दी है। घर में रहकर ईश्वर की आराधना करें और प्रार्थना करें कि ईश्वर इस महामारी से विश्व को जल्द से जल्द मुक्त करें। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपीआरए डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महीपाल सिंह, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed