फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

अब एलईडी लाइट्स से रोशन होंगी शहर की सभी सड़कें

Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। रात में सड़कों को रोशन करने के लिए पालिका द्वारा पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। शुरुआत में पालिका द्वारा हेलोजन लाइटों को लगवाया था, लेकिन तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर पालिका ने हेलोजन लाइटों को बदलकर एलईडी लाइट लगवानी शुरू कर दी थी। कुछ समय तो ये काम चला लेकिन बाद में पालिका ने एलईडी लाइटों को बदलने का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसको लेकर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद में पालिका ने दोबारा इस तरफ ध्यान दिया और 600 एलईडी लाइटों का क्रय किया। जिसमें 300 लाइट पालिका को मिल चुकी हैं। अब जल्द ही शहर की सभी सड़कें एलईडी लाइट से जगमग दिखाई देंगी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बिजली खपत को कम करने के उद्देश्य से सभी कार्यालय में पुराने बल्बों की जगह एलईडी बल्ब/लाइट लगाने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि वह पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए हेलोजन लाइटों को हटवाकर उनकी जगह पर एलईडी लाइट लगवाए। निर्देश मिलने के बाद में सभी कार्यालयों समेत नगर पालिका ने एलईडी लाइट लगाना शुरू कर दी। लेकिन डीएम के स्थानांतरण के बाद में ये काम तत्कालीन ईओ संजय तिवारी ने ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इस खबर को अमर उजाला ने जब प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो पालिका प्रशासन की नींद टूटी और सिटी मजिस्ट्रेट/ ईओ अमित कुमार ने फाइल को तलब करते हुए एलईडी लाइटों को क्रय करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पालिका ने 600 लाइटों का क्रय किया। इसमें 300 एलईडी लाइट नगर पालिका को प्राप्त हो गई हैं। बाकी लाइटें भी जल्द पालिका को मिल जाएंगी। ऐसे में अब जल्द ही सभी सड़कों पर एलईडी लाइट लगवा दी जाएंगी।
विज्ञापन

शहर की सभी सड़कों से हेलोजन लाइट को हटवाकर एलईडी युक्त किया जाएगा। इसके अलावा जिन जगहों पर लाइट की जरूरत है, वहां पर भी एलईडी लाइट ही लगाई जाएगी।
-अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed