फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

छात्राओं ने देखा ग्रामोद्योग भवन, जानीं विशेषताएं

Sat, 09 Nov 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में खादी ग्रामोद्योग भवन का भ्रमण किया। कार्यक्रम अधिकारी सरला देवी ने स्वयंसेविकाओं को बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान जब गांधी जी ने विदेशी सामान और कपड़ों का बहिष्कार कर चरखे से सूत कातकर खादी के कपड़े बनाने पर जोर दिया था। इस प्रकार खादी और चरखा दोनों आजादी की लड़ाई के अहम हथियार बन गए। उन्होंने बताया कि इसने लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ साथ लोगों को खासकर महिलाओं को आत्म सम्मान के साथ जीना भी सिखाया। इसलिए हमें भी आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान डॉ. सुमन सिंह समेत स्वयंसेविका अंजली शर्मा, कृतिका मौर्य, रजनी, प्रेमलता, ज्योती, साक्षी पटेल, काजल कश्यप, अंजली कश्यप आदि मौजूद रहंी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed