फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

साहब! स्टाफ में काफी अभी लौटे नहीं, बाकी कर रहे छठ की तैयारी

Thu, 31 Oct 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। दीपावली पर लगातार होने वाले त्योहारों की छुट्टियों के बाद भी कर्मचारियों की खुमारी उतरी नहीं है। विकास भवन, कलक्ट्रेट स्थित दफ्तरों के अधिकतर कर्मचारी बुधवार को अपने कार्यालयों में नजर नहीं आए। आसपास पूछे जाने पर किसी ने बताया कि ‘किसी काम से गए हैं’ तो किसी के बारे में पता चला कि ‘चाय पीने गए हैं’, जबकि वास्तविकता ये रही कि कई कर्मचारी दफ्तरों में आए ही नहीं तो कुुछ किसी काम के बहाने कक्षों से नदारद हो गए। मंगलवार को छुट्टी का आखिरी दिन होने के बाद बुधवार को भी अधिकतर कर्मचारी दफ्तरों से लापता रहे। हालांकि मंडलायुक्त का दौरा होने के कारण अधिकारी अपने कार्यालयों समेत विभागीय बैठकों में मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में शिकायतकर्ता हुए परेशान
कलक्ट्रेट में हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। डीएम, एडीएम समेत कई कई विभागों के दफ्तर यहां हैं, जहां शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए पहुंचते हैं, लेकिन बुधवार को शिकायतकर्ताओं को मायूस यूं ही लौटना पड़ा, क्योंकि अधिकारी मंडलायुक्त की बैठक में गए हुए थे, वहीं मौके का फायदा उठाते हुए कर्मचारी भी इधर उधर निकल लिए। कुछ दफ्तरों में पता चला कि ‘बाबूजी’ आए ही नहीं हैं तो कहीं पर कहा गया कि चाय पीने बाहर तक गए हैं। ऐसे में कलक्ट्रेट में स्थित कक्षों में कर्मचारियों की अधिकतर कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


विकास भवन में कर्मचारी रहे लापता
जिले में विकास से जुड़े अधिकतर काम विकास भवन से होते है। ऐसे में दिन भर यहां पर शिकायतकर्ताओं की भीड़ लगी रहती है। बुधवार को मंडलायुक्त की बैठक विकास भवन में विकास कार्यों को लेकर हुई। ऐसे में वहां पर जो भी शिकायतकर्ता पहुंचे, वह अधिकारियों से नहीं मिल पाए, क्योंकि वहां पर तैनात कर्मचारियों ने शिकायतकर्ता को अगले दिन आने की बात कही। वहीं विकास भवन में प्रथम और द्वितीय तल पर स्थित दफ्तरों के अधिकतर कर्मचारी कमरों से नदारद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed