{"_id":"5db349d98ebc3e01390a9ae1","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3816407178","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट, चेकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर जीआरपी-आरपीएफ अलर्ट, चेकिंग शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शुक्रवार को बदायूं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ थाने चौकन्ने दिखे। दोनों थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई और आसपास के इलाके को चेक किया गया।
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई है। इसके चलते शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक प्रवीन कुमार, जीआरपी थाना एसओ सत्य विजय सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। जिसमें मौजूद रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ के अलावा सभ्रांत लोगों और यात्रियों को बताया गया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार से उत्तेजित होकर किसी को हानि न पहुंचाएं। रेलवे स्टेशन या उसके आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखें। इस संबंध में उनसे सुझाव भी मांगे गए। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने दंगा निरोधी उपकरणों के साथ रेलवे स्टेशन पर रिहर्सल किया गया। सुरक्षा के उपकरणों की साफ-सफाई की। बाद में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया।