{"_id":"5db349f18ebc3e012e1f5849","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly381632040","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों पर खरे उतरे रोडवेज के चालक-परिचालक, हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों पर खरे उतरे रोडवेज के चालक-परिचालक, हुए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। परिवहन निगम के दस चालक-परिचालक विभागीय अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने न सिर्फ विभाग को लाभ पहुंचाया है, बल्कि सबसे ज्यादा बसों को चला पहला स्थान हासिल किया है। इससे खुश होकर एआरएम राजेश कुमार ने सभी को सम्मानित किया।
शुक्रवार को परिवहन निगम के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एआरएम राजेश कुमार ने चालक अली मोहम्मद, ग्रीश सिंह, विनीत कुमार द्वितीय, दिलीप कुमार सक्सेना, हरि किशोर को सम्मानित किया। तो वहीं परिचालक बृजेश पाल, शशीकांत शर्मा, विपिन कुमार सिंह द्वितीय, जयनेंद्र सिंह, प्रसून गुप्ता आदि को उपहार देकर सम्मानित किया। एआरएम ने बताया कि इन चालकों ने सबसे ज्यादा किलोमीटर बस चलाकर और परिचालकों ने सबसे ज्यादा धन अर्जित करके विभाग को लाभ पहुुंचाया है। इससे सभी को दीपावली के अवसर पर दीपक और मिठाई आदि देकर सम्मानित किया गया है।