फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

सफाई नायक निलंबित, जेई समेत चार से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 17 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। अमर उजाला में छपी खबर तथा मंडलायुक्त से चेतावनी मिलने के बाद नगर पालिका के ईओ संजय तिवारी पर इसका असर बुधवार को देखने को मिला। शहर में गंदगी पाए जाने पर ईओ ने सफाई निरीक्षक राकेश गंगवार, केशव गंगवार व राजीव मलिक के साथ अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा से सफाई व्यवस्था को लेकर स्पष्टीकरण मांग लिया, साथ ही सफाई नायक संदीप कुमार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शहर में गंदगी की समस्या विकराल हो चुकी है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमर उजाला समय-समय पर जनता की इस आवाज को उठाता रहता है। बुधवार के अंक में भी अमर उजाला ने शिवपुरम और पथिक चौक समेत शहर के कई स्थानों पर लगी भीषण गंदगी की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके अलावा मंगलवार को ही मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में गंदगी की शिकायत मिलने पर ईओ को तलब करते हुए कड़ी फटकार लगाई थी। इसका असर बुधवार को यह हुआ कि ईओ संजय तिवारी ने जेई समेत चार लोगों से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक सफाई नायक को निलंबित कर दिया। वहीं ईओ ने अवर अभियंता को अमृत योजना के तहत गांधी पार्क का निर्माण शीघ्र कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed