फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए किया रक्तदान

Wed, 02 Oct 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। आपका रक्त जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचा सकता है। कुछ ऐसा ही पावन उद्देश्य लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष 14 जून यानी विश्व रक्तदान दिवस और एक अक्तूबर यानी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भी मंगलवार को अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमेें 16 रक्तदानियों ने रक्त देकर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता की।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए। यह रक्त जरूरत पड़ने पर किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह बाद रक्तदान कर सकता है। सीएमएस ने कहा कि लोगों में यह भ्रांति है कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी आती है, जबकि यह बिल्कुुल गलत नहीं है। रक्तदान करने से रक्त में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है जो व्यक्ति को स्वस्थ रखता है।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा मंच के पदाधिकारियों समेत शहर के 16 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए। शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक के पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम, फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी, लैब टेक्नीशियन वीरसिंह, काउंसलर कीर्ति शर्मा, स्टाफ नर्स नीरज पाली, गंगासिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे रक्तदानी
अरुण कुमार गुप्ता उर्फ कुक्कू, ध्रुवदेव गुप्ता, आशीष सक्सेना, सचिन यादव, महमूद, गौरव, अमरुल हसन, दीपक मौर्य, मनीष, नन्नू, सौरभ शर्मा, टिंकल, रफीक, चंदन शर्मा, भूपेंद्र पाठक, सौरभ सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed