{"_id":"5d93a7dc8ebc3e01830a1a95","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly378395933","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को मिली किसान सम्मान निधि की होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को मिली किसान सम्मान निधि की होगी वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सहसवान में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 41 शिकायतें आईं। इसमें मौके पर केवल चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान अपात्रों को मिली किसान सम्मान निधि की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को जांच सौंपने के साथ शिकायत सही पाए जाने पर संबंधितों से योजना की दी गई धनराशि की वसूली के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गांव बढ़ौली सागरपुर निवासी महेश पाल सहित अन्य किसानों ने शिकायत की कि सम्मान निधि योजना की धनराशि पात्रों के बजाय अपात्रों को दी जा रही है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव में जाकर योजना का लाभ पाए सभी किसानों का सत्यापन कर पात्रों को लाभ दिलाएं और अपात्रों से धनराशि की वसूली की जाए। चंदनपुर मजरा चोई निवासी जगदीश ने शिकायत की कि उसकी जमीन का सहखातेदार बिना बंटवारे के उसके खेत से मिट्टी निकालकर रोड वालों को बेच रहा है। इससे उसके खेत में गहरे गड्ढे हो गए हैं। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में मिट्टी न निकलने दें। सैफुल्लागंज निवासी सरताज बी ने शिकायत की कि कई चक्कर लगाने पर भी उसे उसके आवास के लिए बिजली कनेक्शन नहीं दिया गया है। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मचौना की मढै़या निवासी सोमवीर ने शिकायत की कि उसके खेत पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर उसकी झोपड़ी तोड़ दी। उसने पैमाइश कराकर खेत पर कब्जा कराने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।