फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

डीएम और पालिकाध्यक्ष ने सड़क से बटोरीं पॉलिथीन, किया जागरूक

Tue, 01 Oct 2019 10:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। सोमवार को डीएम की ओर से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। डीएम दिनेेश कुमार सिंह और पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने नगर पालिका की टीम के साथ में सड़कों से पॉलिथीन को बीना, साथ ही लोगों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

डीएम ने इस अभियान को लगातार चार दिन तक चलाने के एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा व सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान लगातार चलता रहे। पॉलिथीन इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। शहर के सभी नागरिक पॉलिथीन का बहिष्कार करें। उन्होंने सभी लोगों को संकल्प दिलाया कि पॉलिथीन प्लास्टिक का प्रयोग न करेंगे और न ही दूसरे को करने देंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन का प्रयोग करने से पर्यावरण दूषित होता है और शहर के नाले नालियां चोक हो जाते हैं। जिससे शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। शहर में जगह-जगह जल भरने से उसमें विभिन्न प्रकार के मच्छर उत्पन्न हो जाते हैं, जो लोगों को बीमार कर देते हैं।
विज्ञापन

उसावां। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने कस्बे के मुख्य बाजार में अभियान चलाया जिसमें प्लास्टिक की थैलियों को इकठ्ठा कर लोगों से प्लास्टिक बैग इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन के उपयोग से बचें सभी: डीएम
बदायूं। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकल प्रयोग प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान के तहत प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानों को सफाई के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही कहा कि प्रधान और आशा गांव में लोगों से हालचाल लेते रहें। कोई भी बीमार हो तो तुंरत उसे अस्पताल भेजें।

शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्लास्टिक, पॉलिथीन के प्रयोग से पर्यावरण खराब होता है, सभी जिम्मेदार लोग अपनी जिम्मेदारी से कार्य करें, तो स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफलता अवश्य मिलेगी। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि सब लोग मिलकर जिले को पॉलीथिन मुक्त करें। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी प्रधान ‘स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम’ में ईमानदारी से लगकर सफल बनाएं। उन्होंने सभी प्रधानों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम सभा में कूड़ा गड्ढा बनाए जाएं, प्रत्येक घर में दो-दो कूड़ेदान हो । जिसमें एक में सूखा व दूसरे में गीला कूड़ा रखा जाए। प्रधान संगठन के प्रांतीय महामंत्री सोहनपाल साहू ने कहा कि डीएम की ओर से सौंपे गए दायित्वों को सभी प्रधान मिलकर भलीभांति से पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर गांधी जयंती जैसे दिल्ली लखनऊ में मनाई जाती है उस तरीके से सफाई करके गांवों में मनाएंगे। इस मौके पर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, डीपीआरओ डॉ. शरनजीत कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed