फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Civic Amenities

प्रिया सॉफ्टवेयर पर नहीं हो रहीं योजनाएं लोड, विकास कार्य ठप

Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बदायूं। जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया रुका हुआ चल रहा है। ग्राम पंचायतों की ओर से पिछले साल की कार्ययोजनाओं को पूर्णता अपलोड नहीं किया गया। इसकी वजह से सॉफ्ट पर नए वित्तीय वर्ष की कार्य योजना भी अपलोड तक नहीं हो सकीं। यही कारण रहा कि नए वित्तीय वर्ष का कोई काम अभी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शासन के साफ निर्देश है कि ग्राम पंचायतों में कोई भी काम ऑफलाइन नहीं होगा। जो भी विकास कार्य होंगे, उन सभी कार्यों को प्रियासॉफ्ट पर अपलोड किया गया जाएगा। उसके आधार पर ऑनलाइन पेमेंट किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है, लेकिन जिले में अधिकतर ग्राम पंचायतों ने पिछले साल हुए विकास कार्यों को समय से प्रिया सॉफ्ट पर अपलोड नहीं किया। जबकि एक निश्चित समय के बाद में शासन की ओर से प्रियासॉफ्ट को अपडेट कर दिया गया। ऐसे में पिछले विकास कार्य अब प्रियासॉफ्ट पर अपलोड नहीं हो पा रहे हैं। इसकी वजह से नए वित्तीय वर्ष के सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं, क्योंकि जब तक पिछले साल के विकास कार्य और उसका खर्च प्रियासॉफ्ट पर अपलोड नहीं होगा, तब तक कोई भी नया काम नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


गांव में टूटी पड़ी है सड़कें
इस वर्ष अधिकतर ग्राम पंचायतों में कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। जिसकी वजह से गांव में सड़कों से लेकर नालियां तक टूटी पड़ी है। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में तो हालात अत्यंत दयनीय हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी बीडीओ की बैठक
प्रियासॉफ्ट को लेकर मंगलवार को विकास भवन में बीडीओ समेत अन्य अधिकरियों की बैठक ली जाएगी। इसमें प्रियासॉफ्ट, डोंगल समेत अन्य जो भी समस्याएं आ रही है, उनका समाधान किया गया जाएगा।


कुछ ग्राम पंचायतें डे-बुक क्लोज नहीं कर रही हैं। जिसकी वजह से कुछ समस्याएं आ रही है, लेकिन जहां से भी शिकायत मिलती है, तुरंत ही उनका समाधान कराया जा रहा है।
-डॉ. शरनजीत कौर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed