{"_id":"5d8fab108ebc3e93a629a9cb","slug":"civic-amenities-badaun-news-bly3780187184","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 गांवों की दिन भर ठप रही बिजली..साहब को परवाह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 गांवों की दिन भर ठप रही बिजली..साहब को परवाह नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ कुंवरगांव। पिछले एक सप्ताह से कुवरगांव विद्युत उपकेंद्र पर लगातार समस्याएं पैदा हो रही हैं, जिस वजह से लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली मुहैया नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को सुबह तार टूटने के कारण कस्बा समेत 19 गांवों की बिजली गुल रही, जिसे शाम को सही किया गया, वहीं शनिवार को आंवला में हाईटेंशन लाइन पर काम के चलते सुबह से ही 39 गांवों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ा। कब तक बिजली आएगी, इसके बारे में अधिकारियों ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शाम चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई।
पावर कॉरपोरेशन हमेशा दावा करता है कि शहर समेत देहात क्षेत्र को लगातार शेड्यूल के मुताबिक बिजली मुुहैया कराई जा रही है, लेकिन विभाग का दावा केवल कागजों तक ही सीमित है। शुक्रवार को कुवरगांव कस्बे समेत 19 गांवों की बिजली दिनभर गुल रही। सुबह खराब हुई लाइन को ठीक करने के लिए शाम को लाइनमैन आया। यही हाल शनिवार को भी रहा। सुबह सात बजे 39 गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जब दोपहर तक बिजली नहीं आयी, तो लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। लोगों को अक्रामक मुद्रा में देखने के बाद विभागीय अधिकारियों ने बताया एचटी लाइन पर आंवला में काम चल रहा है, जिसकी वजह से सप्लाई बाधित है। वहां से सप्लाई शुरू होने के बाद में सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। लोगों का यह भी आरोप है कि आंवला से दो बजे सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन स्थानीय स्तर पर बिजली सप्लाई को शाम को शुरू किया गया।
हमारे यहां पर आंवला से बिजली सप्लाई होती है। वहां पर लाइन मेें कुछ काम चल रहा है। इसकी वजह से शनिवार सुबह से बिजली सप्लाई ठप थी। दोपहर बाद बिजली सप्लाई को शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
-सतीश, जेई, कुंवरगांव